Advertisement

बिहार के सभी एससी-एसटी स्कूल बनाए जाएंगे मॉडल, 17.5 करोड़ से हाईटेक बनेंगे

पटना.राज्य के सभी 80 एससी-एसटी स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। अत्याधुनिक भवन होंगे। छात्रावास, शिक्षक आवास, लाइब्रेरी, कॉमन रूम, कम्प्यूटर रूम भी बनाए जाएंगे। एक स्कूल के मॉडल भवन पर 17.5 करोड़ की राशि खर्च होगी। इस वर्ष 5 स्कूलों में मॉडल भवन बन जाएंगे। इसके बाद बाकी स्कूलों में निर्माण होगा। पहले चरण में तीन एकड़ से अधिक जमीन वाले स्कूलों को मॉडल बनाया जा रहा है। पहले चरण में ये स्कूल बनेंगे हाईटेक...
- राज्य में 65 एससी स्कूल और 15 एसटी स्कूल हैं। सबकी हालत खस्ता है। एससी-एसटी कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा ने कहा, पहले चरण में पांच स्कूलों के लिए पैसे की व्यवस्था हो गई है।
- इन स्कूलों में नामांकन परीक्षा व अंक के आधार पर होता है। छात्र-छात्राओं को मुफ्त आवास और भोजन मिलता है। हर साल दो जोड़ी कपड़ा भी मिलता है। किताबों का भी खर्च दिया जाता है। नियमित स्वास्थ्य जांच होती है।
पहले चरण में येे स्कूल
- आवासीय बालक विद्यालय, बक्सर।
- उच्चतर मा. विद्यालय कुदरा, भभुआ।
- उच्च विद्यालय पोखरैरा, मुजफ्फरपुर।
- उच्च विद्यालय रामनगर, मधुबनी।
- उच्च विद्यालय चौतरवा, प. चंपारण।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Blogger templates