; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

जांच के बाद मिलेगा टीईटी शिक्षकों को वेतन

मोतिहारी। टीईटी प्रमाण पत्र धारक शिक्षकों को वेतन का भुगतान सीडी मिलान के बाद होगा। जांच की प्रक्रिया पूरी करने में शिक्षा विभाग जुटा है। संभावना है कि प्रमाण पत्रों के मिलान की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी। इस प्रक्रिया से स्पष्ट हो गया है कि जांच को लेकर विभागीय स्तर पर उदासीनता तो बरती जा रही है।
इस दौरान कोई चूक न हो इसके लिए जिलास्तर पर विभाग ने परीक्षा समिति से टीईटी उत्तीर्णता की नई सीडी भी मंगा ली है। कुछ दिनों पूर्व तक पहले से उपलब्ध टीईटी उत्तीर्णता सीडी से मिलान की प्रक्रिया की जा रही थी, जहां करीब 50 टीईटी प्रमाण पत्रों को फर्जी पाया गया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार सहजानंद ने कहा कि एक सप्ताह में टीईटी प्रमाण पत्रों की जांच पूरी होने की संभावना है। इसके बाद जिन शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाएगा उनका व संबंधित विद्यालय का नाम के साथ सूची जारी की जाएगी। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीईओ ने कहा कि पिछले वर्ष भी जिन शिक्षकों का नियोजन हुआ है उनके भी टीईटी प्रमाण पत्रों के मिलान के बाद ही वेतन भुगतान किया जाएगा। पिछले वर्ष बहाल होने वाले शिक्षकों के मास्टर डाटा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया हो रही है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news