Advertisement

यहां चलती है शिक्षकों की मनमानी

अररिया। जिले में शिक्षकों की मनमानी के कारण सरकारी विद्यालयों में शिक्षा मजाक बन कर रह गया है। इनके लिए तो सरकारी आदेश भी बेअसर है। यहां शिक्षकों की अपनी मनमानी चलती है। जब चाहा विद्यालय खोल दिया और बंद कर दिया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में तो सप्ताह में दो दिनों का अवकाश मनाया जाता है।

लोगों की शिकायत मिलने पर शनिवार को जागरण टीम द्वारा उमवि बसैटी, प्रवि बसैटी हरिजन, प्रवि दुर्गापुर मुसहरी, उमवि धमदाहा सहित एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का जायजा लिया गया। इनमें अधिकांश विद्यालय एक बजे के बाद बंद पाए गए। प्रधानाध्यापकों से मोबाइल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि शनिवार को दिन के बारह बजे तक ही कक्षा संचालित की जाती है। वैसे विद्यालय डेढ़ बजे तक खुला रखना है।
क्या है विभागीय आदेश
जबकि विभाग द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार साप्ताहिक अवकाश को छोड़ शेष सभी छह दिनों कक्षा संचालन का समय नौ बजे दिन से तीन बजे तक है। इसके बाद शिक्षक एक घंटा बच्चे खेल कूद, नृत्य संगीत कराएंगे। विद्यालय नौ बजे से चार बजे तक खुला रहेगा। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रविवार के बदले शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होता है।
क्या कहतें अभिभावक
नगर जदयू अध्यक्ष मो. जसीमुद्दीन, पूर्व सरपंच पुनम देवी, फजले अंसारी आदि की माने तो जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। अब शिक्षा कम नेतागिरीअधिक होने लगा है। शिक्षकों की अपनी मनमानी चलती है। सरकारी आदेश इनके लिए बेअसर हो गया है। जब चाहा विद्यालय आए जब मन किया विद्यालय बंद कर दिए । सभी शनिवार को अधिकांश विद्यालय में दिन के ग्यारह बजे शिक्षक विद्यालय पहुंचते और साढ़े बारह बजते ही विद्यालय बंद कर दिया जाता है। इतना ही नहीं कुछ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षक रविवार और शुक्रवार दो दिनों का अवकाश मनाते हैं।
क्या कहते है अधिकारी
संकुल समन्वयक असीम रेजा ने बताया कि प्रधानाध्यापकों को विद्यालय खुलने व बंद होने के समय के बारे में जानकारी दी गई है। लेकिन वह बात नहीं मानते हैं। विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मनोज कुमार ने बताया कि एक दिन का साप्ताहिक अवकाश को छोड़ सभी दिन विद्यालय का समय नौ बजे से चार बजे तक है। बंद रखने वाले विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाध्यापक के विरूद्ध जानकारी प्राप्त कर सख्त से कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को बंद विद्यालय की सूची

प्रावि दुर्गापूर मुसहरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसैटी, प्राथमिक विद्यालय हरीजन, प्रावि गोस्वामी टोला हांसा, उमवि धमदाहा गुणवंती, नव सृजित विद्यालय विषैली टोला गुणवंती, प्रावि मिर्जापूर, प्राथमिक विद्यालय रजबेली, प्रावि निलामी टोला गुणवंती, कन्या मवि गुणवंती सहित अधिकांश विद्यालय शनिवार को एक बजे के बाद बंद थ
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Blogger templates