; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों को नहीं मिल रहा ग्रेड पे

 जमुई। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा तीन माह पूर्व आदेश दिए जाने के बाबजूद डीईओ-डीपीओ द्वारा अब तक जमुई जिला के टेट पास प्रशिक्षित शिक्षकों व संब‌र्द्धन कोर्स पूरा कर चुके शिक्षकों को ग्रेड पे का लाभ नहीं मिल रहा है। नतीजतन जिले के हजारों शिक्षक को प्रति माह पाच हजार रुपया का घाटा हो रहा है जिससे शिक्षक विभागीय पदाधिकारी के खिलाफ अब आदोलन करने को बाध्य होते जा रहे हैं।
उक्त बातें बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह ने संघ भवन गिद्धौर में आयोजित शिक्षक संघ की बैठक में सोमवार को कही।
श्री सिंह ने कहा कि दो माह से छह हजार शिक्षक को वेतन नहीं मिला है जिसके कारण शिक्षक जेवर गहना गिरवी रखकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उन्होंने विभाग से शीघ्र बकाया वेतन, दो साल पूरा कर चुके टेट पास शिक्षकों व संव‌र्द्धन प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हजारों शिक्षकों को प्रखंडवार कैम्प लगाकर ग्रेड पे का निर्धारण करने की मांग की। साथ ही कहा कि वेतनमान देने एवं नियमानुसार 125 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन शिक्षकों के द्वारा डीईओ कार्यालय घेराव का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ के द्वारा शिक्षा मंत्री से शीघ्र सभी टेट पास अप्रशिक्षित शिक्षकों को भी ग्रेड पे देने व दो वर्षीय प्रशिक्षण देने की माग की गई है। बैठक में शिक्षक संघ के झाझा प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर यादव, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश रजक, सचिव मंटू मंडल, उपाध्यक्ष राजीव वर्णवाल, कैलाशपति यादव सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news