Advertisement

बिहार में शिक्षकों की रिक्तियां डेढ़ लाख से ज्यादा, बहाली हजार में

राज्य में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में लाखों शिक्षकों के पद रिक्त हैं, लेकिन इनके हिसाब से रिक्तियां नहीं निकाली जा रही हैं। एक तरफ सरकार ने खुद राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को वर्ष 2013 में एक प्रस्ताव भेज कर सूचित किया था कि राज्य में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में लगभग एक लाख 65 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं।
सरकार ने एनसीटीई को छह वर्षों में रिक्तियों की सूची भेजी थी, पर इसके हिसाब से शिक्षकों का नियोजन नहीं किया गया।

वर्ष 2013-14 में माध्यमिक स्कूलों में 37945 शिक्षकों की रिक्तियां दिखायी गई थी, पर सरकार ने मात्र 17500 रिक्तियां ही निकाली। इसमें नियोजन के माध्यम से लगभग 10 हजार शिक्षकों का ही नियोजन किया जा सका। इसी तरह से उच्च माध्यमिक में सरकार ने 52345 रिक्तियां दिखायी हैं, पर सरकार ने 15 हजार के लिए रिक्तियां निकालीं। इसमें भी नियोजन के माध्यम से मात्र नौ हजार शिक्षकों की नियुक्ति हो सकी।

आरक्षण नियम के कारण भी कुछ अड़चन
सत्र 2014-15 की रिक्तियों पर कोई नियोजन नहीं हो सका है। इसका सबसे बड़ा कारण है सरकार ने एनसीटीई से अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों का भी नियोजन करने का अनुरोध किया था। पर एनसीटीई ने सिर्फ एससी, एसटी और ईबीसी कोटि के अप्रशिक्षित उम्मीदवार का नियोजन करने की अनुमति दी थी, पर सामान्य और ओबीसी को छूट नहीं मिलने की वजह से हजारों सीटें रिक्त पड़ी ह़ुई हैं।

वहीं, दूसरी ओर सरकार खुद बताती है कि एक सत्र में राज्य से मात्र 6210 बीएड प्रशिक्षित उम्मीदवार निकलते हैं। इसकी वजह से सीटें भर नहीं पा रही हैं। सरकार ने एनसीटीई को पत्र लिख अप्रशिक्षित उम्मीदवारों से सीटों को भरने की मांग की है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के पूर्व और वर्तमान प्रधान सचिव ने पत्र भी लिखा, पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर शिक्षक संगठन कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं।

शैक्षिक सत्र    माध्यमिक में रिक्तियां   उच्च माध्यमिक में रिक्तियां
2013-14            37945                52345
2014-15            6076                  8646
2015-16            6681                  9943
2016-17            7345                  10138
2017-18            3542                  10167
2018-19            3696                  10171


सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Blogger templates