; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

बिहार के छपरा में आवेदकों ने किया शिक्षक नियोजन पत्र के लिए आगजनी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

करीब छह माह से नियोजन पत्र नहीं मिलने से नाराज शिक्षक अभ्यर्थी सोमवार को उग्र हो गये। नियोजन पत्र देने के लिए बुलाये जाने के बाद भी नहीं दिये जाने की सूचना मिलते ही आवेदकों ने सुबह के पहर में डीडीसी कार्यालय के सामने हंगामा और प्रदर्शन किया। दोपहर बाद काउंसलिंग में चयनित आवेदकों ने शहर में नगरपालिका कार्यालय के सामने से थाना चौक की ओर जानेवाली सड़क की दोनों लेन में आगजनी कर जाम कर दिया। इससे वाहनों की आवाजाही घंटेभर के लिए बाधित हुई। यहां तक कि स्कूली बसों को भी महिला और पुरुष आवेदकों ने रोक दिया। आवेदक राज्य सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे। 

आठ शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

लखीसराय। चानन प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों प्रतिनियोजन करने फिर उसे रद्द किये जाने का खेल जारी है। डीईओ के आदेश पर बीईओ ने आठ नियोजित शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द कर दिया। वहा नियमित शिक्षकों को पदस्थापित किया गया था। अब डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान दिनेश कुमार चौधरी के पत्राक 1744 दिनाक 30 जुलाई 2015 के आलोक में सभी आठ नियमित शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द कर मूल विद्यालय में

शिक्षकों को मिलेगी इस बार दोगुनी राशि : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

दिल्ली(नवभारत). केन्द्र सरकार इस साल से राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार प्राप्त करने वालों को दोगुनी खुशी देने जा रही है. यानी की इस साल से शिक्षकों को अवार्ड के रूप में मिलने वाली धनराशि को दोगुना कर सकती है. यानी की 25,000 हजार से यह रकम बढ़ा कर 50,000 किया जा रहा है. इस बार 378 शिक्षक 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे.

शिक्षक नियोजन के फर्जीवाड़े में शिक्षा विभाग के बाबुओं की खुलने लगी पोल : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

गोपालगंज : निगरानी की जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने के साथ ही फर्जी प्रमाणपत्रों पर नियोजित शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है. 40 शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है. प्रभात खबर में छपी खबर के बाद एक दिन में 11 शिक्षकों ने इस्तीफा दिया. इनमें डीइओ कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक की पत्नी तथा दूसरे लिपिक की बहन भी शामिल हैं. शिक्षक नियोजन के फर्जीवाड़े में शामिल बाबुओं की भी पोल खुलने लगी है. निगरानी ने भी माना है कि नियोजन के फर्जीवाड़े में शिक्षा विभाग से तार जुड़ा हुआ है. निगरानी ने इस्तीफा देनेवाले शिक्षकों की कुंडली तैयार कर विभाग को सोमवार को सौंप दी. पटना में शिक्षक नियोजन की जांच से जुड़ी बैठक में यह सूची सौंपी गयी है. निगरानी अब शिक्षा विभाग से जुड़े बाबुओं और अधिकारियों की गोपनीय कुंडली तैयार करने में जुट गयी है.

दूसरी डेडलाइन में 530 से ज्यादा नियोजित शिक्षकों का इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

दो दिनों में पुस्तकालय अध्यक्षों के सर्टिफिकेट व आवेदन की कॉपी देने का निर्देश
पटना : फर्जी प्रमाण पत्रों पर बहाल कई और शिक्षकों ने इस्तीफा दे दिया है. 16 से 29 जुलाई तक दिये गये डेडलाइन में 530 से ज्यादा शिक्षकों ने इस्तीफा दिया.  इसमें हाइ व प्लस टू स्कूलों के करीब 58 और प्रारंभिक स्कूलों के 472 शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है.
इसका खुलासा सोमवार को शिक्षा विभाग में सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक में हुआ. अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी. अब शिक्षा विभाग उस रिपोर्ट के आधार पर आंकड़ा जुटाने में लगा कि कितने शिक्षकों ने अब तक इस्तीफा दिया.

डीइओ को सूचना के बाद भी नहीं हटे फर्जी शिक्षक : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

पटना : पालीगंज प्रखंड के कई विद्यालयों में अब भी शिक्षक फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे हैं. गलत प्रमाणपत्रों के आधार पर पिछले पांच वर्षो से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. यहां तक कि इसकी सूचना डीइओ कार्यालय को भी दी गयी है. बावजूद इसके कार्यालय द्वारा कार्रवाई करने के बजाय उनसे पत्रचार किया जा रहा है. 
पालीगंज प्रखंड में ऐसे दस शिक्षकों का मामला प्रकाश में आया है, जिनके प्रमाणपत्र पूरी तरह से फर्जी पाये गये हैं. इनमें से किसी का इंटर का प्रमाणपत्र सही नहीं है, तो किसी का बीएड का. इनकी नियुक्ति वर्ष 2010 में  गलत तरीके से की गयी थी और वर्तमान में पालीगंज प्रखंड के अलग-अलग विद्यालयों में पदस्थापित हैं.

तीन हजार से अधिक शिक्षकों को ग्रेड पे नहीं : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

मुजफ्फरपुर : जिले के तीन हजार से अधिक अनट्रेंड व एसटीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को वेतनमान में ग्रेड पे का लाभ नहीं मिल सकेगा। सूबे में लाभ से वंचित ऐसे शिक्षकों की संख्या एक लाख के करीब है। वेतनमान के लिए बनी नीति की वजह से ऐसी नौबत आई है। इस तरह की विसंगति को लेकर शिक्षक आक्रोशित हैं।
सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी ने अनट्रेंड माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रारंभिक शिक्षक को ग्रेड पे नहीं देने की अनुशंसा की है। अनट्रेंड को 1000 एवं 1500 रुपये की राशि दी जाएगी। महंगाई भत्ता से भी इन्हें वंचित किया गया है। यह राशि इस उद्देश्य से दी जा रही है ताकि प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के वेतन में पूर्व की भांति अंतर रहे। साथ ही यह भी अनुशंसा की गई है

बीईओ ने शिक्षक बहाली को ठहराया अवैध : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

कैमूर। दुर्गावती प्रखंड के अवर्हियां पंचायत में शिक्षक बहाली के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। यहां के शिक्षक बहाली पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सवाल उठाया है। गौरतलब है कि अवर्हियां पंचायत में वहां के मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा दिसम्बर 2014 में चार शिक्षकों को प्राधिकार को गुमराह कर शिक्षक बना दिया गया है। बड़ा सवाल यह कि 2008 की अधूरी बहाली छह साल बाद 2014 में कैसे हुई।

शहर में शिक्षक अभ्यर्थियों ने की आगजनी ,सड़क जाम : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

सारण। शिक्षक नियोजन के चतुर्थ चरण के माध्यमिक व उच्चत्तर माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थियों ने सोमवार को नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया और नगर पालिका चौक स्थित जिला परिषद के गेट के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दी। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। हंगामा कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना था कि 22 जुलाई की उनकी काउंसिलिंग हुयी थी। शिक्षक नियोजन की नियमावली के तहत काउंसिलिंग के दिन ही विद्यालय चयन कर नियुक्ति पत्र वितरित कर देना चाहिए।

ख़बरें अब तक - बिहार शिक्षक नियोजन - आज 04 अगस्त की सुर्खियाँ

विवि शिक्षक नियुक्ति के लिए सितंबर से शुरू होगा इंटरव्यू : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

पटना. राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए सितंबर से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. बिहार लोक सेवा आयोग इसकी तैयारी कर रहा है. आयोग की बोर्ड की बैठक में यह अंतिम रूप से तय कर लिया जायेगा कि किस-किस तारीख को इंटरव्यू होगा. यह इंटरव्यू विषयवार होगा. हर विषय के लिए अलग-अलग इंटरव्यू की तारीख निर्धारित की जायेगी. 

बिहार चुनाव से पहले विधानमंडल का अंतिम सत्र आज से, सरकार को घेरेगा विपक्ष : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

पटना: बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. यह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम सत्र होगा. 15वें विधानसभा के 17वें सत्र में सरकार जहां कई विधेयक लायेगी और उसे सदन से मंजूर कराने की कोशिश करेगी, वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा. सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के पास विधानसभा चुनाव से पहले सदन में एक दूसरे को घेरने का यह अंतिम मौका होगा. बिहार विधान परिषद् को 24 नये सदस्य भी मिले हैं, जिनका सोमवार को ही शपथ ग्रहण होगा. इससे विधान परिषद् में विपक्ष की ताकत थोड़ी बढ़ेगी. मॉनसून सत्र जदयू के बागियों के लिए अहम होगा.

बिहार शिक्षक नियोजन - News : 04/08/2015 : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

प्रदर्शनकारियों पर जबरदस्त लाठीचार्ज, दर्जनों घायल, राजद विधायक गिरफ्तार : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

पटना: प्रदर्शनकारियों पर जबरदस्त लाठीचार्ज, दर्जनों घायल, राजद विधायक गिरफ्तार
पटना: राजधानी के जेपी गोलंबर पर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे सांख्यिकी स्वयंसेवकों व वित्तरिहत शिक्षकों पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए जबरदस्त लाठीचार्ज किया. इस दौरान दर्जनों प्रदर्शनकारियों के घायल होने की सूचना है. पुलिस ने अनेक प्रदर्शनकारियों सहित आंदोलन को समर्थन दे रहे राजद विधायक भाई दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया.

मुख्यमंत्री का रवैया शिक्षक व शिक्षा विरोधी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री का रवैया शिक्षा व शिक्षकों के प्रति अच्छा नहीं है। यही कारण है कि वित्तरहित शिक्षकों व कर्मचारियों के परिवार की जिंदगी कष्टमय बनी हुई है। उक्त बातें मुशहरी प्रखंड के हरिनंदन बालिका उच्च विद्यालय, मनिका के प्रांगण में पदयात्रा शुरू होने के दौरान परमानंद पाठक ने कही। शिक्षक दरोगा राय ने कहा कि राज्य सरकार का राजनीतिक दर्शन दरिद्र है। यदि शिक्षकों की जिंदगी डूबेगी तो सरकार का भी डूबना तय है। सवाल किया कि सरकारी खर्चे पर चुनाव प्रचार करना कहां तक उचित है।

शिक्षक बनने के लिए नेट और पीएचडी योग्यताओं की समीक्षा होगी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

विश्वविद्यालयों एवं कालेजों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार मौजूदा नियमों की समीक्षा कर रही है। इस सिलसिले में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और पीएचडी की अनिवार्यता की भी समीक्षा की जाएगी। इस पहलु पर भी विचार किया जाएगा कि क्या बिना नेट एवं पीएचडी के भी योग्य शिक्षकों की नियुक्ति हो सकती है या नहीं?

बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बैठक : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

समस्तीपुर। प्रखण्ड के नियोजित शिक्षकों कि बैठक बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय बिथान में हुई। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा नियोजित शिक्षकों के वेतनमान की घोषणा पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा आभार जताया गया।

भाजपा ने किया वादा, शिक्षकों को रिझाने की कोशिश : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

भाजपा का वादा
नीतीश सरकार की मेहरबानी के दो दिन बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी भी नियोजित शिक्षकों पर मेहरबान हो गयी. पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा के दबाव और जीतन राम मांझी के निर्णय के कारण नीतीश सरकार शिक्षकों को वेतनमान देने पर राजी हुई. उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर हमलोग शिक्षकों के मिल रहे वेतनमान में कम-से-कम 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेंगे. टोला सेवक, विकास मित्र के मानदेय में भी बढ़ोतरी होगी. इतना ही नहीं शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ा कर 62 वर्ष करेंगे.

प्रशीक्षित शिक्षकों ने की नियोजन की मांग : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

मधुबनी। बेरोजगार प्रशीक्षित शिक्षक संघ के तत्वावधान में 2006 से पूर्व से प्रशीक्षित रतिनाथ झा, असीम नारायण मिश्र, ललित कुमार भगत, कृष्णा देवी, राधा मोहन झा सहित एक दर्जन से अधिक शिक्षकों ने संयुक्त हस्ताक्षरित के माध्यम से सीएम से गुहार लगाई है

कहीं साक्ष्य मिटाने के लिए तो नहीं लगाई आग! : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

रोहतास। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) आफिस के प्रोन्नति शाखा में रविवार की सुबह लगी आग में असामाजिक तत्वों ने फर्जी शिक्षकों के साक्ष्य को मिटाने व दस्तावेजों को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए पेट्रोल का सहारा लिया। इसकी पुष्टि घटनास्थल के पास से बरामद प्लास्टिक के तीन पेट्रोल गैलन से हुई है। अगलगी की घटना ने सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व गोपनीयता पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।
विभाग के डीपीओ स्थापना राजदेव राम ने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। कौन-कौन से दस्तावेज जले हैं इसकी सूची तैयार की जा रही है।

UPTET news