राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: बिहार में 1.15 लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल राज्य सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने दो-टूक कहा है कि 1.15 लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अगर सरकार 13 दिसंबर से पहले शुरू नहीं करती है, तो मजबूत विपक्ष के नाते भाजपा सदन नहीं चलने देगी। जायसवाल मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
बतौर विधायक चंद्रशेखर के सवालों को किया साझा
उन्होंने वर्तमान शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा विपक्ष में रहते तत्कालीन शिक्षा मंत्री विजय चौधरी से विधानसभा में पूछे गए सवाल और सरकार के जवाब को मीडिया से साझा किया। कहा कि विजय चौधरी से तत्कालीन राजद विधायक चंद्रशेखर द्वारा पूछे गए सवाल पर सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करने के मसले पर सदन में जानकारी दी थी। तब चंद्रशेखर शिक्षक नियुक्ति के मसले को लेकर जदयू के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पर आक्रामक रहते थे।
नौकरी के मसले पर गरमाएगा सदन का माहौल
संजय जायसवाल ने कहा कि तब के प्रश्नकर्ता चंद्रशेखर ही अब शिक्षा मंत्री हैं, इस नाते भी सरकार को वादे पूरे करने चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है भाजपा शीतकालीन सत्र नहीं चलने देगी। इस दौरान जायसवाल ने एनडीए सरकार में 2.35 लाख सरकारी नौकरी देने और 17 लाख से अधिक रोजगार सृजन की योजना के बारे में पत्रकारों को विस्तार से जानकारी दी।
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ठग रहे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रोजगार मेला लगाकर नियुक्ति पत्र बांटने पर भी कटाक्ष किया। कहा कि ऐसे सरकारी कर्मी जो पिछले तीन से लेकर छह महीने से काम कर रहे है फिर उन्हें नियुक्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेरोजगारों को ठग रहे हैं। जायसवाल ने 25 जून को विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए जवाब की प्रति दिखाकर वर्तमान शिक्षा मंत्री से शिक्षक अभ्यर्थियों से किए गए वादे पूरे करने की मांग की।
Tags : bihar teacher vacancy 2022 online apply,bihar teacher vacancy apply online,bihar teacher news today,bihar primary teacher vacancy 2022,bihar teacher vacancy 2022 in hindi,bihar teacher vacancy sarkari result,बिहार शिक्षक बहाली 2022 official website,बिहार प्राइमरी टीचर