; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों ने जलाई वेतन पर रोक की प्रति

जहानाबाद। स्थानीय अस्पताल मोड़ के समीप शनिवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्य सचिव के आदेश की प्रति को जलाया।
इस मौके पर जिला सचिव सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए प्रधानाध्यापकों के वेतन को स्थगित करने का तुगलकी फरमान जारी किया है। जबकि स्थिति यह है कि अब तक शिक्षा समिति के खाते में पोशाक तथा छात्रवृति की राशि नहीं भेजी गई है। उन्होंने कहा कि आवंटन के अभाव में कई महीनों से शिक्षकों का वेतन नहीं मिला है। इन समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय सरकार अपनी नाकामी का ठिकरा प्रधानाध्यापकों पर फोड़ रही है। मौके पर संगठन के सचिव संजय कुमार ने कहा कि फरवरी महीने के वेतन से ही आयकर की कटौती की जाती है लेकिन जब वेतन ही नहीं मिलेगा तो आयकर का भुगतान कैसे होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news