; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

माह के तीसरे शनिवार को सुनी जाएगी शिक्षकों की समस्याएं

कटिहार। शिक्षकों को बिना वजह कार्यालयों में आने पर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने शिक्षकों की समस्या सुनने को लेकर प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को तीन बजे से
शिक्षकों की समस्याओं को सुनने का समय निर्धारित किया है। इसको लेकर आदेश भी निर्गत किया गया है। बता दें कि शिक्षक अपनी समस्या को लेकर बिना पूर्व अनुमति और छुट्टी के कार्यालयों में पहुंचते हैं। इस कारण पठन-पाठन का कार्य प्रभावित होता है। इसके साथ ही जिले के शिक्षकों को पहले अपनी समस्या प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से करने की बात कही गई है। इसको लेकर प्रत्येक माह होने वाली बीईओ की बैठक में बीईओ शिक्षकों की समस्या और इससे संबंधित आवेदन से अवगत कराएंगे। इसका निदान किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों से निर्धारित तिथि को अपनी समस्या लिखित रूप से देने का निर्देश दिया गया है। डीपीओ ने शिक्षकों को तय समय सीमा में समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया है।

UPTET news