; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए अब बिहार में हर साल होगी TET परीक्षा

बिहार में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब हर साल शिक्षक पात्रता परीक्षा ( TET) होगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने बिहार बोर्ड को तैयारी करने का निर्देश दिया है.


राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने मंगलवार को कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब हर साल टीईटी परीक्षा आयोजित होगी.

उन्होंने साफ कहा कि शिक्षा की गुणवता से किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा. टीईटी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है.

बता दें कि इस साल कुल 2 लाख 43 हजार अभ्यर्थियों ने टीईटी दी थी. इसमें कुल 37 हजार ही पास हो सके. इससे पहले 2011 में टीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें  ट्रेंड और अनट्रेंड दोनों अभ्यर्थियों को मौका दिया गया. 2011 में कुल 25 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और कुल 1 लााख 47 हजार के करीब पास हुए थे.

UPTET news