; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

स्कूलों से गायब रहते हैं शिक्षक

पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ वेश्म में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख नीतू देवी, उप प्रमुख अजय कुमार शर्मा, बीडीओ विपिन कुमार, सीओ सत्येंद्र प्रताप मधुकर, कृषि पदाधिकारी अर्जुन पासवान, शिक्षा पदाधिकारी जयकुमार यादव, बीसीओ अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक की अध्यक्षता प्रमुख नीतू देवी ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र, सड़क निर्माण आदि में बरती जा रही अनियमितता और पदाधिकारियों की लापरवाही का मुद्दा उठाया। पंचायत समिति सदस्य रियाजुदीन, मो. अफाक आलम, रेखा देवी, कुंती देवी आदि ने आरोप लगाया कि यहां के शिक्षा विभाग में ¨सडिकेट चलता है, जब भी कोई ग्रामीण शिक्षा विभाग में अनियमितता की शिकायत बीईओ से करता है वे जांच नहीं करते हैं, जिससे शिक्षकों का मनोबल ऊंचा रहता है तथा वे विद्यालयों से गायब रहते हैं। विद्यालयों से शिक्षक गायब हैं, मध्याह्न भोजन में व्यापक धांधली है, शौचालयों में ताला जड़ा रहता है। जनवितरण प्रणाली में व्यापक धांधली है। लाभुकों को कम अनाज और ज्यादा कीमत पर अनाज दिया जा रहा है, जबकि केरोसीन भी पर्याप्त नहीं दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी में बच्चों को पोषाहार नहीं मिल रहा है। आंगनबाड़ी सेविकाओं के घर पर चल रहा है। बसंतपुर पंचायत में सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की गई। यद्यपि बीडीओ विपिन कुमार ने बताया कि उस सड़क के निर्माण को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। समिति सदस्य प्रीती देवी, प्रमोद मंडल, द्रोपदी देवी, त्रिवेणी मंडल, राजेश पंडित मनोज राम, ललिता देवी, कांति देवी, कुंती देवी, ब्रह्मदेव महतो, राजेश पंडित आदि ने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती है कि उनके बच्चे पढ़े-लिखें, कुछ इसी कारण चाहे वह विद्यालय हो या आंगनबाड़ी केंद्र वहां पढ़ाई के बदले सिर्फ लूट मची हुई है। यद्यपि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयकुमार यादव ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं तथा उसमें सुधार भी हो रहा है। इस अवसर पर समिति ब्रह्मदेव मंडल, राजेश तिवारी, कांति देवी, मो. रियाजुदीन, आसिफ अली, विमल कुमार मंडल, कुंती देवी, सुभाष रजक, मीरा देवी, मो. इस्त्राईल, अंजनी देवी, दयानाथ मंडल, ललिता देवी, कारेलाल महतो, मनोज जायसवाल, युवराज मंडल, विभा देवी सहित सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news