; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षिका के वेतन पर लगी रोक

बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौजी हरी ¨सह की शिक्षिका अनुस्ता कुमारी के एक मामले में आरोपी होने के कारण विभागीय अधिकारी द्वारा वेतन पर रोक लगाई गई है ।
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गढ़पुरा को ज्ञापांक 1402 दिनांक 9 -9 -2016 के द्वारा पत्र निर्गत किया है । जिसमें बताया गया है कि ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त आवेदन में दर्शाया गया है कि बखरी थाना कांड संख्या 154/16 में अभियुक्त शिक्षिका अनुस्ता कुमारी 2 -8 -2016 से फरार है । तथा असामाजिक तत्वों के द्वारा विद्यालय का वातावरण दूषित कर रही हैं । वहीं, शिक्षक उपस्थिति पंजी में अपना उपस्थिति गलत ढंग से दर्ज कराना चाहती हैं । जो अनुशासनहीनता का परिचायक है । जिसको ले उक्त शिक्षिका का वेतन स्थगित किया जाता है । इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गढ़पुरा को यह भी निर्देश दिया गया है कि इस शिक्षिका के ऊपर लगाए गए आरोप की जांच कर जांच प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएं ।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news