; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नहीं मिली मेधा सूची तो 27 से एफआइआर

 बक्सर : हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में नियोजित शिक्षकों से संबंधित शेष फोल्डर व मेधा सूची के लिए विभाग के प्रधान सचिव द्वारा निर्देश जारी करने के बाद जिले का शिक्षा महकमा भी हरकत में आ गया है। इसके तहत शुक्रवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना विनायक पांडेय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक बुलाई और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

सभी बीईओ को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सभी बीईओ 26 जुलाई तक हर हाल में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों से संबंधित शेष फोल्डर व मेधा सूची नियोजन इकाइयों से प्राप्त कर विभाग में उसे जमा कर दें। अगर 26 तक वे मेधा सूची या शेष फोल्डर जमा नहीं कर पाते हैं तो 26 से 28 जुलाई के बीच नियोजन इकाइयों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं और उसकी सूचना विभाग को दें। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके। डीपीओ ने चेतावनी दी कि अगर वे फोल्डर और मेधा सूची विभाग में जमा नहीं कर पाते हैं और प्राथमिकी भी नहीं दर्ज कराते हैं तो विभाग उन पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए विवश होगा। डीपीओ ने बताया कि जिले के दो प्रखंड चक्की व चौंगाई का फोल्डर तथा मेधा सूची दोनों ही प्राप्त हो गया है। जबकि, जिले के चार प्रखंड डुमरांव, सिमरी, नावानगर व ब्रह्मपुर से अभी भी शिक्षकों के फोल्डर आने बाकी है। यही नहीं, चक्की और चौंगाई को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों से मेधा सूची भी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। बताते चलें कि प्रधान सचिव ने 30 जुलाई तक इन्हें प्राप्त कर निगरानी के पुलिस पदाधिकारी को सुपुर्द कर एक अगस्त को सभी डीपीओ व डीईओ को प्रतिवेदन के साथ पटना बैठक में बुलाया है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news