मधेपुरा । बेरोजगार युवकों को शिक्षक बहाली का झांसे देकर अवैध वसूली
करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी पर
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। इन पर आरोप है कि
जिले के विभिन्न प्रखंडों में 260 शिक्षक बहाली करने के नाम पर अवैध वसूली
की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, मुख्यालय स्थित ग्रीन पार्क गुलजारबाग मुहल्ले के गीतांजलि भवन में जन समुदाय सेवा संस्थान के नाम पर संस्थान के कर्मियों द्वारा बेरोजगार युवकों को झांसा देकर शिक्षक बहाली के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की की जा रही थी। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने किया। उसके बाद पुलिस बहाली कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। नौ कर्मियों के कागजात की जांच कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने अवैध तरीके से शिक्षक नियुक्ति की पुष्टि की। उसके बाद सभी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।
दर्ज प्राथमिकी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जर्नादन प्रसाद निराला ने बताया कि संस्था के कर्मियों द्वारा प्रस्तुत किये गए कागजात जो सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना प्रतिलिपि सभी जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचनार्थ दी गयी है। वह पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्राप्त नहीं है। तथा इस पत्र के आलोक में कार्यालय द्वारा कोई पत्र निर्गत नहीं किया गया है। साथ ही विभाग के उच्चाधिकारी द्वारा भी संस्था के उक्त पत्र के संबंध में कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं है। इसकी पुष्टि जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा पत्र के माध्यम से किया गया।
इस आलोक में जन समुदाय सेवा संस्थान के कर्मी मो. एजाज आलम आजाद नगर जमशेदपुर, मो. अमजद आलम करूवामोड़ चौथम खगडिय़ा, सोनू आलम चोढ़ली बेलदौर खगडिय़ा, नितेश कुमार सरैया चौथम खगडिय़ा, अभिषेक कुमार एवं उसकी पत्नी अन्नु श्री कलासन मधेपुरा, मो. रजा आलम परवत्ता खगडिय़ा, मो. सबीर आलम करूवामोड़ चौथम, मो. तौसीफ आलम करूवामोड़ चौथम खगडिय़ा पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।
सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि फर्जी बहाली के नाम पर जन समुदाय सेवा संस्थान के कर्मियों द्वारा की जा रही अभ्यर्थियों से अवैध वसूली की शिकायत पर हिरासत में लिया गया था। सभी संस्था के कर्मियों के खिलाफ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी को फर्जीवाड़े के आरोप में जेल भेजा जा रहा है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC