; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षक हत्याकांड का खुलासा, साथी शिक्षक ही निकला हत्यारा

किशनगंज। बिहार के अररिया जिला क्षेत्र में हुए एक शिक्षक की हत्या पर से सारे पर्दे उठ चुके हैं। पुलिस ने जांच करते हुए साथी शिक्षक को ही गिरफ्तार कर लिया है। मामला अररिया जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के कवैया गांव का है। इसी गांव में शिक्षक सुमन कुमार की हत्या की गई थी।

मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। खुलासा हुआ है कि मृतक सुमन कुमार का गांव के ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बरिया पोखर टोला कवैया में पदस्थापित थे। स्कूल के सामने हीं एक चाय-पान की दुकान चला रही एक महिला से सुमन का अवैध सम्बन्ध था।

इसी महिला से प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मण टोला के ही शिक्षक विजय मंडल का भी सम्बन्ध था। इसी वजह से विजय ने सुमन को रास्ते से हटाते हुए मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने हत्यारोपी शिक्षक व ग्रामीण डॉक्टर गांव के ही रहने वाले विजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गए दबिया को भी, शिक्षक सुमन का खून सना शर्ट व लूटी गयी बाइक भी बरामद किया है।

रविवार को एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने गिरफ्तार विजय मंडल से गहन पूछताछ की। पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करते हुए एक महिला से अवैध सम्बन्ध के कारण हत्या किये जाने की बात कही।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news