; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

निगरानी ने की आगजनी घटना की जांच : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

रोहतास। चार दिन पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय के प्रोन्नति शाखा में आगजनी मामले की जांच निगरानी की दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को की। इस दौरान टीम ने घटनास्थल का जायजा ले क्षति का आकलन किया। टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रमाण पत्रों की जांच को ले अगली रणनीति भी बनाई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निगरानी के हर सवाल का जवाब अधिकारियों ने दिया। टीम के अधिकारियों ने जांच में मिले अहम सुराग को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। जांच के वक्त डीईओ डा.अशोक कुमार ंिसह, डीपीओ स्थापना राजदेव राम समेत कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
वहीं टीम ने स्थानीय परिसदन में फर्जी शिक्षक नियोजन से संबंधित प्रमाण पत्रों की भी जांच विभागीय अधिकारियों व कर्मियों की मौजूदगी में की।

वह व्यक्ति कौन ..

वह व्यक्ति कौन था, जो निगरानी के आने की भनक लगते हीं डीईओ आफिस के मुख्य द्वार पर घंटों खड़ा रहा। सिर पर गमछा बांध हेल्दी शख्स निगरानी की हर गतिविधियों की जानकारी लेने में व्यस्त था। इस दौरान वह मोबाइल पर बात भी करते रहा।

इनसेट :

स्थापना लिपिक से शोकाज

सासाराम: आगजनी मामले में एक और कर्मी पर गाज गिरी है। डीईओ डा.अशोक कुमार सिंह ने स्थापना शाखा के लिपिक कृष्णा कुमार से शोकाज पूछते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। डीईओ ने कहा कि 10 जनवरी 2015 को कर्मियों के बीच कार्य बंटवारा किया गया था। बावजूद प्रोन्नति व 35440 शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े प्रभार को संबंधित लिपिक आज तक नहीं सौंपा। जो हठधर्मिता, अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता का परिचायक है। वहीं आदेशपाल नरेंद्र मिश्रा को 24 घंटे में जवाब देने को कहा है। समय पर जवाब नहीं आने पर दोनों कर्मियों पर अगली कार्रवाई की जाएगी।



सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news