किशनगंज। पोठिया प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में रविवार को बिहार राज्य
प्रारंभिक शिक्षक संघ की पोठिया इकाई कह बैठक जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार
बसाक के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कहा कि अनियमित वेतन भुगतान की समस्या
शिक्षकों के लिए सिर दर्द बन चुकी है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
टीईटी पास अभ्यर्थियों को आवेदन का एक मौका दें
गया। 2011 में टीईटी पास कर चुके अभ्यर्थियों को जनवरी 2016 में बिना पूर्ण
किए ही बहाल करने पर रोक लगा दी गई। सरकार जल्द से जल्द से नई टीईटी
परीक्षा आयोजित करने से पहले 2011 में पास अभ्यर्थियों को एक बार आवेदन
करने का मौका दें।
मांगें नहीं मानने पर करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
मधुबन । प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मधुडीह बैरवा में प्रखंड स्तरीय
रसोईया संघ की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश भगत की अध्यक्षता में
हुई। इसमें आठ सूत्री मांगों पर विस्तार से विचार विमर्श कर मांग को लेकर
वरीय पदाधिकारी से मिलकर मांग से संबंधित एक ज्ञापन सौंपने का सर्वसम्मति
से निर्णय लिया गया। साथ ही बिहार सरकार के द्वारा रसोईयों की उपस्थिति के
आधार पर मानदेय का भुगतान सितंबर माह से ऑनलाइन बैंक खाते से करने के लिए
रसोईयों ने सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञपित किया।
प्रोन्नति में आरक्षण समाप्ति के आदेश को वापस ले सरकार
मधुबनी । अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ बिहार की मधुबनी इकाई ने
शनिवार को स्थानीय लंगड़ा चौक से अपनी विभिन्न दस सूत्री मांगों के समर्थन
में अनुमंडल कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर
नारेबाजी भी की। कड़ाके की धूप में संघ के करीब डेढ़ सौ सदस्यों ने अनुमंडल
कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष देवनारायण राम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान की मांग रखी
मधुबनी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आर्य प्राथमिक विद्यालय परिसर में
नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई जयनगर की बैठक आयोजित की गई।
अंकित कुमार यादव के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लंबित वेतन भुगतान
शिक्षक प्रशिक्षण संघ की सदस्यता अभियान सेवा पुस्तिका संधारण समेत अन्य
बिन्दुओं पर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने विस्तार से प्रकाश
डालते हुए संगठन के मजबूती पर ध्यान केन्द्रित करने का आह्वान किया।
शिक्षकों का वेतन हुआ ऑनलाइन
नालंदा। शिक्षक संघ के सूत्रों ने जानकारी दी है कि अध्यक्ष व सचिव विनायक
लोहानी व देवनंदन प्रसाद के अथक परिश्रम से पिछले पांच माह का वेतन ऑनलाइन
करा लिया गया है।
वेतन व मांगों को ले शिक्षकों में आक्रोश
बक्सर। रविवार को बुनियादी विद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक
संघों ने अलग-अलग बैठक की। इस दौरान एक तरफ जहां वेतन को लेकर आक्रोश जताया
गया। वहीं दूसरी तरफ अन्य मांगों को पूरा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी
गई।
साल के अंत में टीईटी के साथ एसटीईटी भी
राज्य के हाई स्कूलों में खासकर विज्ञान गणित के शिक्षकों की कमी बड़ी समस्या
है। सरकार ने इन शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना
शुरू कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को पहले ही माध्यमिक शिक्षा
निदेशालय ने सीनियर शिक्षक दक्षता परीक्षा (एसटीईटी) के आयोजन का प्रस्ताव
भेजा है। प्रारंभिक स्कूलों के लिए नवंबर-दिसंबर में टीईटी का आयोजन होना
है। इसके साथ ही एसटीईटी के आयोजन की संभावना है।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों लागू करे सरकार
भोरे : बिहार
पेंशनर समाज के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सातवें वेतन आयोग की
सिफारिशों को लागू करने की मांग की गयी. भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी
स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित स्थापना दिवस सह
सम्मान समारोह में उपस्थित पेंशनर समाज के लोगों ने आठ सितंबर को पटना
में आयोजित होनेवाले धरना व उपवास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समाज के
लोगों से अपील की.
अब विज्ञान व कंप्यूटर के साथ वोकेशनल कोर्स भी, मदरसा बोर्ड का बदलेगा सिलेबस
पटना : साइंस लैब व कंप्यूटर लैब में काम करने के अलावा मौलवी
पढ़नेवाले छात्र अब कौशल विकास के भी गुर सिखेंगे. अब तक अरबी-फारसी की ही
पढ़ाई मौलवी में होती थी. लेकिन, अगले सत्र से मौलवी के छात्रों के लिए कई
और विकल्प खुल जायेंगे.
शिक्षक नियोजन : मनमाने तरीके से दर्शाया गया आयु
तैयारी. गलत तरीके से सेवा पाने वाले हो जाये सावधान, निगरानी की है कड़ी नजर
लोग सरकारी सेवा पाने की चाहत में नियमानुकूल उम्र नहीं रहने के
बावजूद आवेदन पर अधिक आयु दर्शाकर पद हासिल कर रहे हैं. ऐसे मामले संज्ञान
में आने के बाद निगरानी विभाग ने सख्ती से कदम उठाया है.
सुपौल : एक जमाना था जब अधिक आयु के लोग अपनी उम्र को कम कर सरकारी
सेवा में पद हासिल करते थे. लेकिन वर्तमान समय में बेरोजगारी की समस्या इस
कदर जकड़ा हुआ है कि लोग सरकारी सेवा पाने की चाहत में नियमानुकूल उम्र
नहीं रहने के बावजूद आवेदन पर अधिक आयु दर्शाकर पद हासिल कर रहे हैं.
एमडीएम से खुद को अलग करेंगे एचएम
छह सितंबर से एमडीएम संचालन से खुद को अलग रखने की घोषणा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिड डे मील से शिक्षकों को करें अलग, मध्याह्न भोजन में एचएम की भूमिका एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कन्वेंशन संपन्न
समस्तीपुर : स्थानीय कर्मचारी महासंघ स्थल पर रविवार को जिला कन्वेंशन
हुआ. इसमें शिक्षकों ने हिस्सा लिया. विषय था मध्याह्न भोजन में
प्रधानाध्यापकों की भूमिका एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा.
Alerts : सरकारी नौकरी - Govt Jobs - Latest Jobs Opening - Aug 2016
- चेन्नई मेट्रो रेल भर्ती में 41 जूनियर इंजीनियर पद : अंतिम तिथि – 23 सितंबर 2016
- आईटीआई लिमिटेड भर्ती में 25 इंजीनियर और केमिस्ट पद : अंतिम तिथि – 07 सितंबर 2016
- पटना हाईकोर्ट भर्ती में 98 जिला न्यायाधीश के पद : अंतिम तिथि – 16 सितंबर 2016
- ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रायपुर भर्ती में 138 अर्ध-कुशल ट्रेडसमैन के पद : अंतिम तिथि – 09 सितंबर 2016
बिहार में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, CBI रिपोर्ट पर 184 शिक्षिकाएं बर्खास्त
पटना [वेब डेस्क]। बिहार सरकार ने 184 शिक्षिकाओं को
बर्खास्त करने का आदेश दिया है। सीबीआइ ने उनकी नियुक्ति को अवैध पाया है।
यह जांच पटना हाईकोर्ट के आदेश पर करायी गयी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद
शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है।
छह माह से नहीं मिली पगार, आर्थिक संकट
भागलपुर। क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक कार्यालय के दर्जन भर कर्मचारियों
को बीते छह माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया। जिस कारण ये कर्मी आर्थिक
संकट से जूझ रहे हैं। अब तो उनके बच्चों की पढ़ाई और सेहत दोनों प्रभावित
होने लगा है। घर के बीमार सदस्यों का बेहतर ईलाज भी नहीं करा पा रहे हैं।
शिक्षकों का वेतन सरलीकरण करने का आग्रह
भागलपुर। कोसी सह भागलपुर से विधान परिषद सदस्य डॉ. संजीव सिंह ने नियोजित
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के वेतन भुगतान प्रक्रिया सरल बनाने
का आग्रह निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बिहार सरकार से किया है। 2006 से ही इसके
सरलीकरण की प्रक्रिया नहीं हो पायी है।
अवैध रूप से बहाल 184 फीमेल टीचर्स बर्खास्त, 1980 के बाद हुई थी ज्वाइनिंग
पटना.शिक्षा विभाग ने निम्न अवर शिक्षा संवर्ग की 184
शिक्षिकाओं की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। सभी आरडीडीई को इस संबंध
में कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
बिहार शिक्षक नियोजन : निगरानी ने दिया प्राथमिकी का आदेश
जागरण संवाददाता, सुपौल: सुपौल। नियोजन में हेराफेरी एवं धोखाधड़ी कर नौकरी पाने वाले
शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं नौकरी देने वाले नियोजन इकाई पर गाज गिरनी शुरू हो
गई है। उच्च न्यायालय के आदेश पर चल रही जांच के दौरान सुपौल में
प्रतिनियुक्त निगरानी अन्वेशन ब्यूरो के पदाधिकारियों ने लगभग दो दर्जन
शिक्षकों के नियोजन को अपने जांच के दायरे में रखा है, जिसके गहन छानबीन के
बाद उम्र में हेराफेरी कर
शुरू हुई वेतन भुगतान की प्रक्रिया : डीपीओ
मोतिहारी। आखिरकार जिस समय की प्रतीक्षा शिक्षक कर रहे थे वह आ ही गया। कई
माह के इंतजार के बाद वेतन भुगतान की प्रक्रिया हुई। इस क्रम में जीओबी
निधि वाले शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी
गई।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)