पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को चार महीने अप्रैल से जुलाई तक का वेतन देने के लिए राशि दी गई है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
--
- पटना विश्वविद्यालय - 48.66 करोड़
- मगध विश्वविद्यालय - 94.06 करोड़
- बीआरए बिहार विवि - 1.17 अरब
- वीर कुंवर सिंह विवि - 38.95 करोड़
- जयप्रकाश विवि - 28.17 करोड़
- बीएन मंडल विवि - 34.54 करोड़
- तिलकामांझी विवि - 46.47 करोड़
- एलएन मिथिला विवि - 72.83 करोड़
- केएसडीएस विवि - 12.53 करोड़
- अरबी-फारसी विवि - 36.54 लाख
- पाटलिपुत्र विवि - 82.93 करोड़
- पूर्णिया विवि - 8.01 करोड़
- मुंगेर विवि - 8.47 करोड़
- पाटलिपुत्र विवि को चार महीने व अन्य को दो महीने के वेतन का पैसा जागरण संवाददाता, पटना : राजधानी के लोक स्वास्थ्य संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कोर्स को आर्यभट्ट विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय कोर्स की मान्यता शुक्रवार को प्रदान कर दी। आज विश्वविद्यालय की ओर से एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुलाई गई थी। अब तक यहां पर तीन वर्षीय कोर्स की मान्यता थी। यहां पर पारा मेडिकल की पढ़ाई की जाती है। यहां पर लैब टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर, रेडियो इमेजिंग एवं ऑफ्थेल्मिक टेक्नोलॉजी की पढ़ाई होती है। विश्वविद्यालय द्वारा चार वर्षीय कोर्स की मान्यता प्रदान करने से संस्थान के छात्रों में काफी उत्साह है। इसके लिए संस्थान के छात्रों ने विभागीय मंत्री मंगल पांडेय को बधाई दी है।