; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

हथकड़ी पहनते ही टीचर साहब का नशा टूटा और कहा- अब तो हम बर्बाद हो गये

नालंदा। बिहार में शराबबंदी है, इसके बावजूद शराब पीने वाले मान नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा नालंदा बस स्टॉप पर देखने को मिला। जहां एक शिक्षक महोदय टल्ली होकर बीच सड़क ड्रामा करते दिखे। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

रांची से आने वाली बस से गोंदी विगहा रहने वाले रामचंद्र जैसे ही उतरे लोगों की निगाह में चढ़ गये। ऐसा इसलिए हुआ कि वो शराब के नशे में टल्ली थी। शिक्षक महोदय शराब के नशे में मदहोश होकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद लोगों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी।
रांची में शिक्षक पद पर कार्यरत रामचंद्र को पकड़ने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रामचंद्र के पास से दो शराब की बोतल बरामद की। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस की जीप में जब रामचंद्र बैठे तो शराब का नशा टूटा और कहा अब तो हम बर्बाद हो गये।

UPTET news