बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर शनिवार को गाज
गिरी । डीइओ सुरेद्र कुमार सिन्हा ने शनिवार को जिले के दो हाई स्कूलों का
निरीक्षण किया जिसमें 8 शिक्षक व एक पिउन अनुपस्थित पाए गए। इन सभी से
स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।
डीइओ श्री सिन्हा ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने हाई स्कूल सतायन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एचएम जीतेंद्र कुमार, शिक्षक राजीव कुमारी, रचना पांडे, अनीश कुमार व संतोष प्रसाद सिंह अनुपस्थित पाए गए। स्कूल में चल रही 10वीं की जांच परीक्षा में निबंधित 573 छात्रों में से 486 ही परीक्षा दे रहे थे। इसी प्रकार हाई स्कूल दौलतपुर में निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक गायब मिले। इनमें संतोष कुमार, विक्रम कुमार व ब्रजेश कुमार शामिल हैं। यहां पिउन उदित ठाकुर भी अनुपस्थित था। 10वीं की जांच परीक्षा में निबंधित 159 छात्रों में से 140 ही परीक्षा दे रहे थे। इन सभी से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।