; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

राज्य से बाहर प्रशिक्षण ले रहे 14 शिक्षकों पर गिरी गाज

बेगूसराय : राज्य से बाहर जा कर प्रशिक्षण लेने वाले 14 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शशिकांत झा ने प्रखंड के कुल शिक्षकों की जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि विभागीय आदेशानुसार राज्य से बाहर रह कर प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को वेतन नहीं मिलना है।
लेकिन, मंसूरचक के कुल 14 शिक्षक बाहर रह कर प्रशिक्षण भी ले रहे और वेतन भी ले रहे थे। उन पर कार्रवाई करते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्बासपुर पूर्वी की सोनम कुमारी, मध्य विद्यालय नवटोल के जगदीश हर्ष, मध्य विद्यालय नवटोल के संगीता भारती, सिन्धु कुमारी, नव प्राथमिक विद्यालय सतभैया टोल के सरिता कुमारी, उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुरूदासपुर के नीलम कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिल्की की रेखा देवी, उत्क्रमित मध्यविद्यालय घकजरी विजय कुमार राय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरानीचक के पल्लवी कुमारी, निर्मला कुमारी, नव प्राथमिक विद्यालय जटहा मकदमपुर की गुड़िया भारती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दशरथपुर की संरचना कुमारी, मध्य विद्यालय छविलापुर के विपुल रंजन कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविन्दपुर के राजेश कुमार महतो के वेतन पर रोक लगाते हुए वरीय अधिकारियों को भी जानकारी देने की बात कही है। वहीं बताया जाता है कि करीब साल भर से ये लोग राज्य से बाहर रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं और वेतन भी। रोक लगने के बाद से वैसे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news