; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

सात दिन में एरियर नहीं मिला तो अनशन

बांका। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने सात दिनों के अंदर लंबित एरियर का शिक्षकों को भुगतान नहीं करने पर आंदोलन की धमकी दी है। इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. निलेश देवरे से वार्ता की।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि अधिकारियों से कई बार लिखित आश्वासन मिलने के बाद भी उनका एरियर भुगतान नहीं हो रहा है। संघ के नेताओं ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव, बाराहाट अध्यक्ष पंकज कुमार, राजेश कुमार ¨सह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
शिक्षकों ने डीएम से अंतर वेतन भुगतान के अलावा प्रखंड साधन सेवी की मिलीभगत से आर्थिक शोषण के लिए शिक्षकों का वेतन रोकने, आरपी के रिक्त पदों पर बहाली, विभागीय आदेश के खिलाफ संकुल समन्वयक को प्रधानाध्यापक बनाने आदि का विरोध किया। जिला महासचिव ने बताया कि 18 अक्टूबर तक समस्या का समाधान नहीं होने पर 22 अक्टूबर से सभी प्रखंड और जिला मुख्यालय पर धरना के साथ अनशन शुरू हो जाएगा। इसके लिए संघ की एक बैठक बांका गेस्ट हाउस स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें इस समस्याओं पर गहन मंत्रणा हुई।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news