; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

बिहार सरकार अपने बजट का 20 फीसदी शिक्षा पर खर्च कर रही है : नीतीश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार अपने बजट का 20 फीसदी शिक्षा के क्षेत्र में खर्च कर रही है और ऐसा करने वाला पहला राज्य है। कुमार ने यहां शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि समय पर पढ़ाई ,परीक्षा और परीक्षा फल प्रकाशित हो यही सरकार चाहती है।

राज्य सरकार अपने बजट का 20 प्रतिशत शिक्षा के क्षेत्र में खर्च कर रही है और ऐसा करने वाला बिहार पहला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर देने से ही आधे से अधिक सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित बेटियों से ही सुशिक्षित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कन्या शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि 10 वर्ष पूर्व प्रदेश में कन्या शिक्षा की दर मात्र एक लाख 70 हजार हुआ करती थी जो काफी कम थी। इस पर सरकार ने काफी ध्यान दिया है और पिछले कुछ वर्षो में यह दर बढक़र आज आठ लाख 15 हजार हो गयी है जो संतोषप्रद है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news