शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर

पटना| बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर गर्दनीबाग में बैठ गए। धरना को संबोधित करते हुए महासंघ के संयोजक शंभुनाथ सिन्हा ने सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन, समता के सिद्धांत के आधार पर संबद्ध डिग्री
कॉलेजों के शिक्षा कर्मियों को वेतनमान लागू करने की मांग की। धरना को प्रो. राजीव रंजन, डाॅ. धर्मेंद्र चौधरी, डाॅ. राकेश कुमार कानन, डाॅ. मनोज झा, डाॅ. सत्येंद्र कुमार ने भी संबोधित किया।

सहायकशिक्षक का दर्जा मिले

पटना|नियोजितशिक्षकों के विधानमंडल घेराव में नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा भी शामिल हुआ। धरना को संबोधित करते हुए विधान पार्षद नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा के संरक्षक संजीव श्याम सिंह ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा देते हुए उसका वेतनमान देना होगा। धरना में रविरंजन ओझा, संतोष पासवान, मधुकर गुप्ता, राजेश पाल, नूर आलम, धीरज कुमार, चंदन कुमार शामिल थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent Articles


teacher recruitment , primary teacher vacancy , samvida shikshak , shikshak bharti , shikshak shikshak , atithi shikshak , shikshak bharti 2019 , shikshak bharti news today , shikshak bharti application , pavitra portal shikshak bharti 2019 , shikshak bharti merit list , shikshak bharti qualification , prathmik shikshak bharti , sahayak adhyapak bharti 2019 , sahayak adhyapak bharti pariksha 2019 , sahayak adhyapak bharti news , sahayak adhyapak bharti latest news , 12460 sahayak adhyapak bharti counselling , sahayak adhyapak bharti news today