; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

वेतन को लेकर फूटा शिक्षकों का आक्रोश

मुजफ्फरपुर। आवंटन के बावजूद शिक्षकों का वेतन बाधित है। पांच महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन व अन्य लंबित समस्याओं को लेकर प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने समाहरणालय में तो बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन दिया।

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमाकिंकर ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों की समस्या के प्रति जिला शिक्षा अधिकारी गंभीर नहीं हैं। आवंटन के बावजूद शिक्षकों का वेतन पांच महीने से बाधित है। पूर्व विधान पार्षद डॉ. नरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेवारी से भाग रहे हैं। पांच माह से बकाया वेतन, सेवा शर्त का ससमय लागू नहीं किए जाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने धरना दिया। सभा का संचालन मनोरंजन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दिनेश कुमार ने किया। धरना सभा को सचिव देवशंकर प्रसाद सिंह, पूर्व नागेश्वर प्रसाद सिंह, महेन्द्र ठाकुर, अखिलेश कुमार सिंह, अजीत कुमार, संजय कुमार, प्रियदर्शन, चितरंजन कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, प्रणव शर्मा आदि ने संबोधित किया।
स्कूल में न शिक्षक को वेतन और न बच्चे को पुस्तक

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों की उपेक्षा कर बिहार के नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। स्कूल में न बच्चे को पुस्तक दिया जा रहा और न शिक्षक को समय पर वेतन। आयुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने में उन्होंने कहा कि समय पर पुस्तक एवं वेतन नहीं देने वाली सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दावा कर रही है। नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र सेवा शर्त की घोषणा नहीं करती है तो 1 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे। इस मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, प्रमंडलीय सचिव राजेश रौशन, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, शिवहर के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, वैशाली के उत्पलकांत, जिला संयोजक राजेश कुमार, अमल कुमार, मनोज, श्रीकांत राय, विनय द्विवेदी, सैयद अली इमाम, जगन्नाथ साह, अजीत कुमार, प्रियदर्शी कुमार, सुधीर कुमार, रीना कुमारी, मंजू कुमारी आदि मौजूद रहीं।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news