सिवान । राज्य सरकार ने विभिन्न कोटि के नियोजित शिक्षकों का वेतनमान
स्लैब जारी कर दिया है। इस आलोक में जिले में शिक्षकों का वेतनमान तय करने
के लिए प्रखंडवार कैंप लगाने की मांग उठने लगी है।
शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में जारी आदेश में क हा गया है कि वेतनमान एक जुलाई 2015 से प्रभावी होगा। पहली जुलाई 15 से पूर्व नियोजित हुए शिक्षकों को पूर्व की सेवा की गणना के आधार पर हर तीन साल की सेवा के एवज में एक वार्षिक वेतन वृद्धि देय होगी।
जिनकी सेवा इस तिथि तक तीन साल नहीं हुई होगी उन्हें वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। सेवा तीन साल से अधिक व छह साल से कम होने पर भी एक ही वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा। नियोजित शिक्षक नियमावली 2006 में प्रभावी हुई थी और प्रथम नियोजन सितंबर 2006 में हुआ। इस श्रेणी के शिक्षकों को अधिकतम दो वेतनवृद्धि का लाभ ही मिलेगा। वैसे शिक्षामित्र जिन्हें एक जुलाई 2006 के प्रभाव से पंचायत शिक्षक का दर्जा मिला केवल उन्हें ही नौ साल की सेवा पूर्ण होने पर तीन वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकेगा। सभी कोटि के शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों को राज्य सरकार के कर्मियों के अनुरूप घोषित महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता व मकान किराया भत्ता के साथ इन्क्रीमेट हर साल की पहली जुलाई से लागू होगा।
विभागीय आदेश में नियोजन तिथि के आधार पर कुल तीस संभावित कोटि का निर्धारण कर कोटिवार शिक्षकों के कुल वेतन की जानकारी दी गई है। प्रारंभिक शिक्षक अपने बारे में पूरी जानकारी चार प्रति में संबंधित प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधान को उपलब्ध कराना होगा। वे पूरी प्रविष्टि का मिलान करके निकासी व्यय पदाधिकारी के मार्फत इसे बीईओ तक पहुंचाएंगे और वे जांचोपरांत इसे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सत्यापन के लिए प्रेषित करेंगे।
माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्षों को संबंधित सूचना तीन प्रतियों में विद्यालय प्रधान को उपलब्ध करानी होगी। आदेश में कहा गया है कि मानक प्रपत्र विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आदेश में यह भी कहा गया है कि 31 मार्च 2016 के पूर्व हर हाल में वेतन निर्धारण करा लिया जाना है।
प्रखंड व जिलास्तर पर लगे कैंप
राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मंगलकुमार साह के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला और उनसे नियोजन इकाइयों को वेतनमान निर्धारण का निर्देश देने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिलासचिव रंजन तिवारी व उपाध्यक्ष शाहिद आलम भी शामिल थे।
शिक्षकों की कोटि का प्रारूप व कुल वेतन
पद नियोजन तिथि कुल वेतन
प्रा. शिक्षक अनट्रेंड 2.7.12 से 1.7.13 11848
प्राशि अनट्रेंड 2.7.09 से 1.7.12 13010
प्राशि अनट्रेंड 2.7.06 से 1.7.09 12841
प्राशि अनट्रेंड 1.7.06 13088
प्राशि ट्रेंड 2.7.12 से 1.7.13 16508
प्राशि ट्रेंड 2.7.09 से 1.7.12 17934
प्राशि ट्रेंड 2.7.06 से 1.7.09 18484
प्राशि ट्रेंड 1.7.06 18245
स्नातक अनट्रेंड 1.7.06 14230
स्नातक अनट्रेंड 2.7.06 से 1.7.09 13565
स्नातक अनट्रेंड 2.7.09 से 1.7.12 13206
स्नातक अनट्रेंड 2.7.12 से 1.7.13 12848
स्नातक ट्रेंड 1.7.06 18837
स्नातक ट्रेंड 2.7.06 से 1.7.09 18277
स्नातक ट्रेंड 2.7.09 से 1.7.12 17740
स्नातक ट्रेंड 2.7.12 से 1.7.13 17244
माशि अनट्रेंड 2.7.06 से 1.7.09 14393
माशि अनट्रेंड 2.7.09 से 1.7.12 14010
माशि अनट्रेंड 2.7.12 से 1.7.13 12848
माशि ट्रेंड 2.7.06 से 1.7.09 18277
माशि ट्रेंड 2.7.09 से 1.7.12 18131
माशि ट्रेंड 2.7.12 से 1.7.13 18364
लाइब्रेरियन 19487
उमाशि अनट्रेंड 2.7.06 से 1.7.09 14341
उमाशि अनट्रेंड 2.7.09 से 1.7.12 13974
उमाशि अनट्रेंड 2.7.06 से 1.7.13 13348
उमाशि ट्रेंड 2.7.06 से 1.7.09 19217
उमाशि ट्रेंड 2.7.09 से 1.7.12 18864
उमाशि ट्रेंड 2.7.06 से 1.7.13 18520
उमाशि ट्रेंड 2.7.13 से 1.7.14 13348 व 452
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC