; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

सोमवार से लिया जाएगा शिक्षक नियोजन को ले मूल प्रमाण

खगड़िया। प्रखंड शिक्षक नियोजन की अंतिम चयन सूची परबत्ता में जारी कर दी गई है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रखंड शिक्षक नियोजन सचिव डा. कुंदन ने कहा कि सोमवार सात सितंबर से चयनित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र लेकर आवेदन के साथ दिये गए कागजातों से मिलान कर उन्हें विद्यालय आवंटित कर दिया जाएगा।
उनके अनुसार कक्षा एक से पांच के लिए 15 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र भेजा गया है। बीडीओ के अनुसार कुल रिक्तियों की संख्या 46 थी, जिसमें दो का पहले नियोजन हो चुका था। कुल रिक्ति 44 बचा हुआ था। 15 अभ्यर्थी को नियोजन पत्र देने के बाद विभिन्न कोटी के 29 पद रिक्त रह गए। जिसमें पिछड़ा वर्ग महिला का एक पद, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग महिला के दस पद, अनुसूचित जाति का एक पद, अनुजाति महिला के 8 पद, अनुसूचित जनजाति महिला के दो पद, महिलाओं के लिए आरक्षित 5 पद तथा दृष्टि बाधित एवं निश्शक्त एक-एक पद रिक्त रह गया।
बीडीओ ने बताया कि एक सितम्बर को निबंधित डाक से चयनित अभ्यर्थियों का नियोजन पत्र भेज दिया गया है। सोमवार से मूल कागजात लेकर मिलान किया जाएगा। 20 सितम्बर तक योगदान की अंतिम तिथि रखी गई है। जबकि, वर्ग छह से आठ के लिए कुल 63 रिक्तियों के विरुद्ध 36 अभ्यर्थियों का नियोजन पत्र भेजा गया है।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

UPTET news