; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

माध्यमिक शिक्षक नियोजन का शिड्यूल जारी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

प्लस टू शिक्षक एवं कंप्यूटर शिक्षक की भी होगी बहाली
लखीसराय। राज्य सरकार ने एक बार फिर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों के विरूद्ध शिक्षकों को पुन: नियोजन को लेकर नया शिड्यूल जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक आर.बी. चौधरी ने आदेश जारी कर संबंधित नियोजन इकाई के सचिवों को इसकी जानकारी दी है। विदित हो कि जिले में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक के करीब 300 से अधिक रिक्त पद है। पहली बार संगीत विषय और कंप्यूटर शिक्षक की भी बहाली होगी। विभाग द्वारा उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को नियोजन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने संबंधित निर्देश दिया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चतुर्थ चरण के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन में एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग जिन नियोजन इकाई में नहीं हुई है। वहां नए शिड्यूल के तहत काउंसिलिंग कराकर नियोजन प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उच्च माध्यमिक शिक्षा के तहत कंप्यूटर और संगीत विषय के एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति मेधा अंक के आधार पर कराने का निर्देश दिया गया है। काउंसिलिंग के लिए नगर परिषद में 17 जुलाई, नगर पंचायत में 20 जुलाई तथा जिला परिषद में 22 जुलाई तिथि तय की गई है।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news