; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

ट्रेंड नियोजित शिक्षकों को मिलेंगे 15336 : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

पटना. प्राथमिक स्कूलों के ट्रेंड नियोजित शिक्षकों को अब न्यूनतम 15336 रुपए महीना वेतन मिलेगा। अभी इन्हें दस हजार रुपए मिल रहे हैं। इस तरह इनके वेतन में 5336 की वृद्धि होगी। दूसरा यह फायदा होगा कि नियत वेतन की जगह वेतनमान लागू हो जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली वेतनमान कमेटी ने नियोजित शिक्षकों को 5200-20200 का वेतनमान देने का प्रस्ताव तैयार किया है।

शुरुआत में इन्हें 5200 प्लस 2000 ग्रेड पे मिलेंगे। 5200 जोड़ 2000 का 113 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। यह 15336 रुपए होता है। इन्हें होम रेंट नहीं मिलेगा। हालांकि यह वेतनमान सिर्फ ट्रेंड शिक्षकों के लिए है। अनट्रेंड शिक्षकों को ग्रेड पे नहीं मिलेगा। 3.51 लाख में 76000 अनट्रेंड शिक्षक हैं।
इसलिए अनट्रेंड का न्यूनतम वेतन अब 11076 रुपए हो जाएगा, जो अभी 9000 है। बुधवार को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन के साथ शिक्षक संघों की इस संबंध में विस्तार से वार्ता हुई। प्रधान सचिव ने संघ के प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी और इस पर उनलोगों की प्रतिक्रिया जानी। पर शिक्षकों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनलोगों को 9300-34800 का ही वेतनमान चाहिए। संघ नेताओं की अगली वार्ता मुख्य सचिव के साथ होगी। कुछ संघ के प्रतिनिधियों से गुरुवार को भी वार्ता होगी। इसके बाद इस प्रस्ताव को लागू करने पर अंतिम निर्णय होगा। नया वेतनमान एक जुलाई के प्रभाव से मिलेगा।
ट्रेंड नियोजित शिक्षकों को मिलेंगे 15336
नियोजन इकाई के बाहर तबादला नहीं
शिक्षा विभाग ने संघ के प्रतिनिधियों को साफ कर दिया कि नियोजन इकाई से बाहर तबादले का लाभ नियोजित शिक्षकों को अभी नहीं दिया जाएगा है। अभी सिर्फ वित्तीय मामलों पर निर्णय हो रहा है। गैर वित्तीय मांगों पर बाद में कमेटी बनाकर निर्णय लिया जाएगा। बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के महासचिव केशव कुमार ने कहा कि हमलोगों ने कह दिया है कि 9300-34800 से कम का वेतनमान मान्य नहीं होगा।
अनट्रेंड को ग्रेड पे नहीं, ट्रेंड के लिए तीन तरह का ग्रेड पे
प्राथमिक को ग्रेड पे 2000, मध्य और माध्यमिक को 2400 व उच्च माध्यमिक शिक्षक को 2800 ग्रेड पे मिलेगा। वरीयता का लाभ भी। 2006 में बहाल शिक्षकों को दो इंक्रीमेंट, 2010 में बहाल को एक इंक्रीमेंट अलग से मिलेगा।
सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news