; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अप्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों को नहीं मिलेगा ग्रेड पे, तीन साल पर वेतन वृद्धि : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

नियोजित शिक्षकों के वेतनमान के प्रस्ताव पर राज्य कैबिनेट ने गुरुवार को मुहर लगा दी। बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस फैसले से 3 लाख 44 हजार 114 प्राथमिक शिक्षकों को तथा 61 हजार 233 माध्यमिक शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्षों को लाभ मिलेगा। कैबिनेट के इस फैसले से राज्य के खजाने पर 2948.49 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

ऐच्छिक स्थानांतरण, सेवाकालीन प्रशिक्षण, प्रोन्नति के अवसर व अन्य सेवा शर्तों के लिए एक कमेटी गठित की गई है जो तीन माह के अंदर अपनी अनुशंसा सरकार को सौंपेगी। कैबिनेट के प्रधान सचिव शिशिर सिन्हा ने कैबिनेट के फैसले की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने 27 जुलाई को अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के मौके पर नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने की घोषाण की थी। 
प्राथमिक ट्रेंड और अनट्रेंड शिक्षक
1. प्राथमिक शिक्षक अप्रशिक्षित- 5200 से 20200 के वेतनमान में 5200 का बेसिक देय होगा। कोई ग्रेड वेतन नहीं मिलेगा। इनकी संख्या 62031 है।

2. प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक- 5200 से 20200 के वेतनमान में 5200 का बेसिक और 2000 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा। इनकी संख्या 2,45, 344 है।

3. स्नातक अप्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक: 5200 से 20200 के वेतनमान में 5200 का बेसिक मिलेगा। कोई ग्रेड पे नहीं मिलेगा। संख्या 14000 हजार है।

4. प्रशिक्षित स्नातक प्राथमिक शिक्षक: 5200 से 20200 के वेतनमान में 5200 का बेसिक और 2400 का ग्रेड पे मिलेगा। इनकी संख्या 22739 है।

माध्यमिक शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष 
1. अप्रशिक्षित माध्यमिक शिक्षकों को 5200 से 20200 के वेतनमान में 5200 का बेसिक मिलेगा पर कोई ग्रेड पे नहीं। इनकी संख्या 4463 है।

2. प्रशिक्षित माध्यमिक शिक्षकों को 5200 से 20200 के वेतनमान में 5200 का बेसिक वेतन और 2400 का ग्रेड पे मिलेगा। इनकी संख्या 25033 है।

3. पुस्तकालयाध्यक्षों को 5200 से 20200 के वेतनमान में  में 5200 का बेसिक वेतन और 2400 का ग्रेड पे मिलेगा। इनकी संख्या 1900 है।

4. प्लस टू उच्च माध्यमिक अप्रशिक्षत शिक्षकों को 5200 से 20200 का वेतनमान तो मिलेगा पर उन्हें कोई ग्रेड पे नहीं मिलेगा। इनकी संख्या 3053 है।

5. प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के ट्रेंड शिक्षकों को 5200 से 20200 वेतनमान के साथ 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। इनकी संख्या 61233 है।

वेतन वृद्धि और अन्य भत्ते 
- प्रत्येक तीन वर्ष की सेवा पर एक वार्षिक वेतन वृद्धि तीन प्रतिशत की दर से देय होगी।
- सभी श्रेणी के शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों को राज्य सरकार द्वारा घोषित मंहगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता, मकान किराया व वार्षिक वेतन वृद्धि देय होगी।
- अप्रशिक्षित प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों को 1 जुलाई 2015 से देय वेतन में
न्यूनतम 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी
- 20 प्रतिशत से कम वृद्धि मामले में 100 के गुणक में राशि जोड़ी जाएगी। इसे वैयक्तिक वेतन माना जाएगा और इस पर मंहगाई भत्ता नहीं मिलेगा।
- अप्रशिक्षित स्नातक ग्रेड प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षकों को प्रतिमाह 1000 व उच्च माध्यमिक शिक्षकों को 1500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
Image Loading
सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news