; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नौकरी के सवाल पर भड़के मंत्री: कहा- अभी महीनों लगेगा, चौड़ी छाती वालों से 16 करोड़ Job खोजिए

 बिहार में नीतीश और तेजस्वी की महागठबंधन सरकार से बेरोजगार युवाओं को बहुत उम्मीदें हैं । स्वाधीनता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के दौरान नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था। मगर महागठबंधन सरकार के एक मंत्री ने बेरोजगार युवाओं को निराश करने वाली बात कही है। 

नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है नौकरी देने में अभी महीनों का वक्त लगेगा।  राज्य में शिक्षकों की भर्ती के सवाल पर शिक्षा मंत्री भड़क गए और कहा कि बहाली की प्रक्रिया में भी देरी होगी। 

शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी  दौरान मीडियाकर्मी ने उनसे शिक्षक भर्ती के सातवें चरण के बारे में सवाल किया। सवाल सुनते ही शिक्षा मंत्री उखड़ गए। बिहार में शिक्षकों की बहाली के सवाल का जवाब देने के बदले मंत्री जी केंद्र सरकार पर निशाना साधने लगे।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमसे पहले चौड़ी छाती वाले लोगों से पूछिए जो देश में 16 करोड़ नौकरी देने का वादा कर रहे थे।  पूछे गए सवाल का जवाब देने के बदले शिक्षा मंत्री ने कहा कि  16 करोड़ बहाली जो दिल्ली से होनी थी, पहले सब लोग मिलकर उसे खोजिए,  फिर हमसे बात कीजिए।

बिहार में शिक्षक नियोजन के सवाल को दरकिनार करते हुए  बार-बार यही कहते रहे कि चौड़ी छाती और 56 इंची वाले का 16 करोड़ नौकरी तो खोज कर लाइए।  सवाल को डायवर्ट करते हुए शिक्षा मंत्री ने पूछा कि किसानों की आय दोगुनी करनी थी उसका क्या हुआ? देश की सीमा का क्या हाल है? इन बातों की जानकारी लीजिए।  इसी क्रम में  शिक्षा मंत्री ने कहा कि लाखों बहाली होनी है इसमें महीनों लग सकते हैं।  इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। 

UPTET news