; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

कंप्यूटर शिक्षको की कमी के कारण कंप्यूटर शिक्षा प्रभावित , कंप्यूटर शिक्षकों को पुनः बहाल करने की गुहार

शुक्रवार को बिहार कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्यमंत्री को पत्र लिख कंप्यूटर शिक्षकों को पुनः बहाल करने की गुहार पर चर्चा की ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के महासचिव विनोद कुमार सिन्हा ने  मुख्यमंत्री को संघ के द्वारा पत्र लिखे जाने की जानकारी दी और पत्र में लिखी गयी बातों को साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा है कि छटनीग्रस्त कंप्यूटर शिक्षकों की स्थिति पिछले तीन वर्षों से दयनीय हैं जो कि अब कोरोना काल में मरणासन्न अवस्था तक पहुंच गयी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अन्य प्रदेशों से लौटे युवाओं को रोजगार देने की बात कह रहे हैं जबकि उनकी सरकार में ही बिहार के माध्यमिक उच्च  विद्यालयों में कंप्यूटर की शिक्षा दे रहे युवाओं से रोजगार छीन बेरोजगार कर दिया गया हैं और पुनः बहाली की मांगों को सरकार और सम्बंधित विभाग नजरअंदाज कर रही हैं। आज पुरे प्रदेश में कंप्यूटर शिक्षको की कमी के कारण कंप्यूटर शिक्षा प्रभावित हो रही है। छटनीग्रस्त शिक्षक पिछले तीन वर्षो से मुख्यमंत्री के समक्ष धरना प्रदर्शन अनुनय- विनय के माधयम से  पुनः बहाल करने की मांग कर रही हैं,लेकिन अब तक सरकार द्वारा कोई निष्कर्ष नहीं आने के बाद एक बार पुनः मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बहाली की मांग की हैं। जिसकी जानकरी मीडिया प्रभारी रुपेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अविंद्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपुकार भगत, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह के अलावे विभिन्न जिला अध्यक्ष एवं  शिक्षक गण उपस्थित रहे।

UPTET news