Advertisement

बिहार शिक्षक भर्ती शेड्यूल 2019 । Bihar teacher recruitment schedule 2019

शिक्षा विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला 4 अक्टूबर को लिया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। बाढ़ की वजह से अभी तक कई जिलों में रोस्टर का अनुमोदन तक नहीं करवाया जा सका है। इसलिए भर्ती की प्रक्रिया को आगे खिसका दिया गया है।

बिहार शिक्षक भर्ती रोस्टर 2019 की पूरी जानकारी । Bihar teacher recruitment schedule 2019


  • बिहार में शिक्षकों के एक लाख पदों को भरने के लिए सबसे पहले कार्यक्रम 5 जुलाई 2019 को जारी किया गया था।
  • इसमें पहली बार संशोधन 22 अगस्त को किया गया था। नए शेड्यूल के मुताबिक आवेदन पत्र 18 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच जमा किए जा सकते थे।
  • चयन से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा कर 16 जनवरी से 20 जनवरी 2020 के बीच आवेदकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने थे।
  • इसी बीच बाढ़ ने पूरे बिहार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे आवेदन की पूरी प्रक्रिया ही लटक गई।
  • लोगों की परेशानी को देखते हुए बिहार के शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।
  • 4 अक्टूबर को नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके मुताबिक 9 अक्टूबर तक जिलों द्वारा रोस्टर का अनुमदान और नियोजन इकाइयों को भेजना होगा।
  • 10 अक्टूबर को सभी नियोजन इकाइयों द्वारा नियोजन का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
  • आवेदन पत्र को अब 9 नवंबर 2019 तक जमा किया जा सकता है।
  • मेरिट लिस्ट काे तैयार करने का काम 20 से 26 नवंबर के बीच होगा। सभी इकाइयों के अनुमोदन के बाद 29 नवंबर को मेरिट लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।
  • मेरिट लिस्ट पर आपत्तियां 13 दिसंबर 2019 तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 11 जनवरी 2020 को कर दिया जाएगा।
  • 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान तथा चयन सूची को बनाने का काम चलेगा।
  • 29 जनवरी 2020 से चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र वितरित किए जाएंगे।

UPTET news

Blogger templates