; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों ने वेतन भुगतान में लापरवाही का लगाया आरोप

बांका। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को तारा मंदिर में संयोजक पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नियोजित शिक्षकों के अगस्त के बकाया वेतन भुगतान में डीपीओ स्थापना कार्यालय
की लापरवाही पर आक्रोश जताया। कहा कि खास कर एरियर भुगतान में चु¨नदा शिक्षक का भुगतान कर कई सामान्य शिक्षकों को एरियर नहीं दिया गया। विभाग ने अगस्त तक के वेतन भुगतान का आदेश जारी किया था। पर जिला में आवंटन मांगने में लापरवाही के कारण शिक्षकों को अगस्त का वेतन नहीं मिल सका। इस प्रकरण पर संगठन ने डीएम और डीपीओ को भी आवेदन दिया है। इधर, बैठक के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम कुंदन कुमार से भेंट की। शिक्षकों ने उन्नयन के इंटरनेशनल अवार्ड पर उन्हें सम्मानित किया। जिला संयोजक पंकज कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी से बांका के सरकारी विद्यालय के प्राथमिक कक्षाओं में भी उन्नयन क्लास प्रभावी करने की मांग की गई है। उन्होंने प्राथमिक कक्षा से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र तक के बच्चों को उन्नयन क्लास से जोड़ने की योजना की बात कही। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह, विभाकर कुमार विभा, कुंदन कुमार, मुकेश कुमार ¨सह, मु.तसनीम अहमद, मु.मंजूर आलम, मु.गुलफराज आलम, राजकिशोर यादव, देवनंदन यादव, शिरोमणि यादव, प्रकाश चंद्र सुमन, नबोध ¨सह, विनोद किस्कू आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे।

UPTET news