Advertisement

शालाकोष पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा होगा अपलोड

औरंगाबाद नगर

शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी करने वाले व जाली प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों पर नकेल कसने की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शिक्षकों की जानकारी संग्रह करने के लिए शालाकोष वेबपोर्टल का सहारा लिया है।
इस वेबपोर्टल पर शिक्षकों पर पूरा डाटा अपलोड होगा। जिससे इनकी जानकारी लेने में आसानी होगी। इसमें शिक्षक की नियुक्ति तिथि, विषय, वेतनमान, सेवा निवृत्ति सहित सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी। इससे शिक्षकों को इंक्रीमेंट का भी लाभ सही समय पर मिल सकेगा। सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े सभी शिक्षकों का डाटा इसपर अपलोड किया जाएगा। इसको लेकर जिले में प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा चुका है। जिसके माध्यम से इस वेबपोर्टल के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है। जल्द ही इस व्यवस्था के लागू कर दिया जाना है।

एक क्लिक में खाते में जाएगा वेतन: आने वाले दिनों में शिक्षकों को अपने वेतन के लिए अधिकारियों व संबंधित कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब कंप्यूटर के एक क्लिक से ही उनका वेतन सीधे खाते में चला जाएगा। केन्द्र सरकार ने जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा बेस तैयार कर मांगा है। पहले प्रखंड, जिला या राज्य स्तर पर शिक्षकों की जानकारी होती थी। लेकिन अब एक ही जगह इस पोर्टल के माध्यम से डाटा बेस रहने के कारण पूरी जानकारी एक साथ मिल सकेगी।

शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी पर लगेगी रोक, जानकारी लेने में मिलेगा सहारा , केंद्र सरकार ने लिया निर्णय

33 प्रकार की जानकारियों को फीड किया जाएगा

शिक्षा विभाग के अनुसार शिक्षकों से संबंधी जानकारी लेने के लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 33 प्रकार की सूचनाएं देनी होगी। प्रत्येक शिक्षक के लिए अलग-अलग प्रपत्र भरना है। इसके बाद उसका भौतिक सत्यापन कर सूचना आनॅलाइन की जाएगी। सभी शिक्षकों के आंकड़ा संग्रह की जिम्मेवारी विद्यालय के प्रधान को दी गयी है। ताकि वे जल्द से जल्द अपने-अपने विद्यालयों में पदस्थापित सभी शिक्षकों की पूरी जानकारी उपलब्ध करा सके।

UPTET news

Blogger templates