; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

निगरानी टीम ही नहीं सचिव भी ले रहे पल-पल की जानकारी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

खगड़िया। शिक्षक नियोजन में फर्जीबाड़ा की जांच को लेकर निगरानी टीम ही गंभीर नहीं है, शिक्षा विभाग के सचिव भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल अभिलेख जुटाने में टीम के सदस्य लगे हुए हैं, जांच का असली असर 15 जून के बाद दिखने लगेगा। माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जांच को सक्रिय हुई निगरानी टीम को अब तक नियोजन से संदर्भित सभी अभिलेख प्राप्त नहीं हो पाया है। खास कारण यह भी है कि पहले 15 बिंदु पर जानकारी मांगी गई थी। उसके बाद 39 बिंदु पर और सोमवार की शाम फिर आदेश आया कि 38 बिंदु पर ही जानकारी देनी है।
मंगलवार को भी शिक्षा विभाग के सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. ब्रज किशोर सिंह से अभिलेख उपलब्ध कराने के संदर्भ में जानकारी ली। कंप्यूटर पर भी इससे काफी लोड बढ़ गया है। रातभर प्रपत्र में नियोजन से संदर्भित जानकारी भरे जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी को जानकारी तैयार कराने में पसीने छूट रहे हैं। बुधवार तक निगरानी टीम को जानकारी उपलब्ध करा देनी है। इसको लेकर अफरा-तफरी मची हुई है। खास परेशानी पंचायत नियोजन इकाई की लापरवाही को लेकर सामने आ रही है। विभागीय अधिकारी के अनुसार बुधवार को ही पता चल पाएगा कि किस नियोजन इकाई द्वारा अभिलेख उपलब्ध कराए गए और किसने लापरवाही बरती। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इधर, टीम के सदस्य रहमत अली ने बताया कि पहले सभी अभिलेख तो मिल जाए। जांच के दौरान यह सतर्कता बरती जाएगी कि कहीं से भी जांच छूटे नहीं और कहीं से चूक नहीं हो। बहरहाल, परेशानी व दबाव के बीच शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तनाव बढ़ा हुआ है।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news