भागलपुर। प्रमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ की एक साधारण बैठक शुक्रवार को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में अपराह्न एक बजे से होगी। संघ के अध्यक्ष गणेश मंडल के आदेश से बैठक आयोजित की जा रही है।
इसमें विभागीय स्तर पर लंबित वरीय, प्रवरण वेतनमान एवं एसीपी सुविधा के निवारण तथा नियोजित शिक्षकों को सरकार द्वारा दिये गये वेतनमान की समीक्षा की जाएगी।

