सासाराम: 14 Teachers of Social Science बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवालिया निशान लगते रहे हैं। कई बार परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद भी कई बड़ी खामियों का खुलासा हो चुका है। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर प्रदेश के सासाराम जिले से सामने आया है, जहां एक स्कूल के 14 शिक्षक एक ही विषय पढ़ाते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग को भी नहीं है।
14 Teachers of Social Science मिली जानकारी के अनुसार नोखा के उच्च विद्यालय गढ़नोखा में सामाजिक विज्ञान विषय के 14 शिक्षक नियोजित किए गए हैं। जबकि वहां महज इस विषय के दो पद सृजित होने की बात कही जा रही है। इसके पीछे विभाग की क्या मंशा है, यह तो वे ही जानें। लेकिन पूरे मामले में विभाग चुप्पी साधे है। कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। बताया जाता है कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा एक विद्यालय में एक ही विषय के 14 शिक्षकों का नियोजन किया गया था। लेकिन, इस पर किसी की नजर नहीं गई। जबकि शिक्षा विभाग के पास सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सूची उपलब्ध है। लेकिन, विभाग ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
- Bihar Shikshak Niyojan: आदेश के बाद भी फर्जी प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थियों पर एफआईआर नहीं
- बिहार में नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन के लिए CM नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री को लिखा गया पत्र, जानें कितनी सैलरी मिलेगी?
- शहरी क्षेत्र में रहने वाले शिक्षकों को आवास भत्ता मिलेगा
- शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, डिजिटल सिग्नेचर बिना नहीं रुकेगा वेतन, इन टीचरों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं
- बिहार के तीन लाख शिक्षकों को 31 मार्च तक मिल जाएगा बढ़ा वेतन, बाकी के बारे में शिक्षा मंत्री ने ये कहा
- बिहार शिक्षक भर्ती 2022 | प्रधान शिक्षक & प्रधानाध्यापक वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़
- बिहार: शिक्षक और छात्रा को हुआ एक-दूसरे से प्यार तो तोड़े सारे बंधन, दोनों ने उठाया ऐसा कदम कि परिजनों ने भी दिया साथ
जांच में यह बात सामने आया कि कई विद्यालयों में सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों का घोर अभाव है। लेकिन, एक विद्यालय में एक ही विषय के 14 शिक्षकों का रखना समझ से परे है। बताते चलें कि नोखा नगर परिषद स्थित गढ़नोखा उच्च विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के 14 शिक्षकों का नियोजन वर्ष 2013-14 में किया गया था। साल 2013 में आठ व 2014 में छह शिक्षकों का नियोजन किया गया। इसकी जानकारी विभाग के पास भी नहीं है। बताया जाता है कि गढ़नोखा उच्च विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या 366 है।
इन छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत द्वारा 24 शिक्षकों का नियोजन किया गया है। जिसमें अकेले 14 शिक्षक सामाजिक विज्ञान के हैं। अंग्रेजी व संस्कृत के एक-एक, गणित व विज्ञान के तीन-तीन शिक्षकों का नियोजन किया गया है। हिन्दी के कोई शिक्षक नहीं हैं। उर्दू विषय का भी पद रिक्त है। पूरे मामले में गढ़नोखा उच्च विद्यालय के प्राचार्य रितेश रंजन ने बताया कि विद्यालय में कुल 24 शिक्षक हैं, जिनमें 14 शिक्षक सामाजिक विज्ञान के हैं। अन्य विषयों के भी शिक्षक हैं।
- BPSC Head Master Bharti 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर वैकेंसी, 40 हजार से ज्यादा हेड मास्टर की भर्ती
- BPSC Recruitment 2022 बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 6421 पदों के लिए आवेदन करें
- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्राइमरी स्कूलों में 40506 हेड मास्टर पदों की निकाली वेकेंसी, सैलरी 30500 रूपये
- बिहार शिक्षक नियोजन: फर्जी शिक्षकों में नहीं दर्ज हुई है अब तक FIR, भागलपुर में पकड़े गए हैं 9 अभ्यर्थी
- शिक्षक चयन में फर्जीवाड़ाः 13 पर कार्रवाई, 8 की नियुक्ति रद, दो पर FIR
- Bihar B.Ed. Admission Form 2022-जानिए Bihar CET B.Ed. Exam Pattern के बारे में विस्तार से |
समाजिक विज्ञान के एक शिक्षक की झारखंड में नियुक्ति हो गई है, जिसकी सूचना विभाग को दी गई है। अभी सामाजिक विज्ञान के 13 शिक्षक विद्यालय में हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नगर पंचायत नियोजन इकाई द्वारा इन विद्यालयों में शिक्षकों का नियोजन किया गया है। अगर किसी एक विद्यालय में एक ही विषय के इतने शिक्षक बहाल हो गए हैं। यह नियम सम्मत नहीं है। नगर परिषद नोखा से इसकी जानकारी मांगी गई है।