जमुई। बुधवार को
पटना हाईकोर्ट ने सवैतनिक अवकाश रद करने के मामले में जमुई डीईओ व सरकार के
खिलाफ शिक्षकों द्वारा दायर याचिका में सुनवाई के बाद शिक्षकों के पक्ष
में फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने शिक्षकों के पक्ष में आदेश देते हुए वेतन
शीघ्र भुगतान का आदेश भी दिया है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
सेवा पुस्तिका जमा करें नियमित शिक्षक
गोपालगंज। शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों को अपनी सेवा पुस्तिका डीपीओ
स्थापन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही प्रखंड
शिक्षा पदाधिकारियों को भी अपना सर्विस बुक जमा कराने को कहा गया है।
शिक्षकों ने विभाग में की तालाबंदी, अफरातफरी
बक्सर। पुरानी सूची के आधार पर प्रवरण वेतनमान देने की मांग को लेकर भूख
हड़ताल कर रहे शिक्षकों ने बुधवार को आंदोलन का स्वरूप बदला। शिक्षकों ने
इस दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इससे वहां
अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
शिक्षक ने किया छात्रा का अपहरण, परिजनों को दिया गोली मारने का अल्टीमेटम
पटना : ढेलवा गोसांईं में संचालित कंप्यूटर कोचिंग के
संचालक सह शिक्षक ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया है. परिजनों ने इस संबंध
में बाढ़ थाने में आवेदन देकर छात्रा को बरामद करने की गुहार लगायी है.
वहीं फोन पर अपहर्ता शिक्षक ने परिजनों को धमकाया.
शिक्षक बहाली फर्जीवाड़ा : बर्खास्तगी से पहले हाजिरी बनाना बंद करने से इनकार
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शिक्षक बहाली फर्जीवाड़ा में कार्रवाई के नाम पर विभाग में पिछले दो सप्ताह से हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। मीनापुर के फर्जी शिक्षकों ने बर्खास्तगी से पहले हाजिरी बंद करने से इनकार कर दिया है। ये शिक्षक पहले बर्खास्तग करने की मांग पर अड़ गए हैं।
KAIMUR कैमूर में 18 तक बंद रहेंगे सभी प्राथमिक विद्यालय
आसमान में छाए कुहासे के बीच तेजी से बढ़ रहे ठंड के प्रकोप को देखते
हुए जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कैमूर के सभी सरकारी व प्राइवेट
प्राथमिक विद्यालयों को 18 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश है। छठी से 12वीं तक
के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।
मधेपुरा: पदोन्नत एचएम को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया जा रहा स्कूल
पदोन्नति से एचएम की कुर्सी पाने वाले शिक्षकों को लॉटरी के माध्यम
से स्कूल आवंटित करने की प्रक्रिया जिले में शुरू कर दी गयी है। मंगलवार को
उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों की पोस्टिंग
की गयी। अनुमंडल के सभी छ: प्रखंडों के 45 संकुल स्तरीय स्कूलों और 10 मध्य
विद्यालय में एचएम की पोस्टिंग लॉटरी से की गयी।
शिवहर में हाईस्कूल के 132 पदों पर शिक्षकों का नियोजन
पांचवे चरण की शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के तहत जिले के हाईस्कूलों
में रिक्त पड़े कुल 132 पदों पर शिक्षकों का नियोजन होगा। इसमें सबसे अधिक
जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक के रिक्त पड़े 83 व माध्यमिक के 49 पदों पर
नियोजन होगा।
खुली व्यवस्था की पोल, 82 प्रधानों को भेजा गया नोटिस
सुपौल। सूबे में चौपट हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए
सरकार कई कदम उठा रही है। ताकि स्कूली बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा
प्रदान की जा सके। परन्तु सरकार के उद्देश्य को सरजमीन पर उतारने में
शिक्षा विभाग पूरी तरह असफल साबित हो रहा है।
नियोजन का मामला पहुंचा लोक शिकायत निवारण अधिकार
अररिया। उर्दू बंगला शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी को ले भंसिया पंचायत के
नियोजन समिति के खिलाफ मामला जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय अररिया पहुंच
गया है। नियोजन से वंचित अभ्यर्थी ने शिकायत दर्ज करायी है।
शिक्षकों का समायोजन नहीं : शिक्षक समायोजन की सूची में बीईओ ने गड़बड़ी की
दरभंगा। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अभी तक शिक्षकों
का समायोजन नहीं किया गया हैं । बताया जाता हैं कि बीईओ द्वारा अनुमोदित
कराई गईं सूची पर प्रमुख ने आपत्ति जताई है।
डीइओ के औचक निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक
नवादा। जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद ने मंगलवार को प्रखंड के धमौल
थाना क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान
बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई। कहीं शिक्षक गायब मिले तो कहीं बच्चों की
उपस्थिति कम पाई गई। कहीं उपस्थिति पंजी के अनुरूप बच्चों की मौजूदगी कम
दिखी। कहीं 2008 की रीक्ति पर बहाल कई नए शिक्षक भी मिले।
शारीरिक प्रशिक्षित शिक्षकों को बीएड करने की मिले अनुमति
मधुबनी : जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में शारीरिक शिक्षकों की बैठक
जिला सचिव बेचन झा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. बैठक में बिहार
विद्यालय परीक्षा समिति एवं निदेशक प्राथमिक शिक्षा के द्वारा शारीरिक
शिक्षकों को अप्रशिक्षित की कोटी में रखने का पत्र निर्गत किया गया है.
तीन महीने से वेतन भुगतान लंबित
पटना : पटना जिला शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल व
कुलाधिपति को पत्र लिखकर बिहार के सभी यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों के
शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों के तीन माह से लंबित वेतन के की
कैट, नीट और यूजीसी- नेट परीक्षा के लिए भी आधार कार्ड हो सकता है अनिवार्य
कैट, नीट और यूजीसी- नेट परीक्षा के लिए भी आधार कार्ड हो सकता है अनिवार्य
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)