E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
निगरानी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी, बीडीओ माग रहे योगदान कराने की अनुमति
खगड़िया। निगरानी टीम द्वारा जिन प्रखंड शिक्षकों पर थाना में प्राथमिकी
दर्ज कराई गई थी, उनके विद्यालय में योगदान को लेकर बीडीओ द्वारा विभाग से
अनुमति मागी गई है। ऐसे में निगरानी जाच पर भी संदेह उत्पन्न होना तो
स्वभाविक ही है।
शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ शिक्षक रहे अवकाश पर
केन्द्र सरकार के शिक्षक और शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ बुधवार को
अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों ने विरोध जाहिर किया। देश
भर के सात लाख से अधिक शिक्षक बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। अखिल भारतीय
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षक अवकाश पर
रहे।
प्रखंड के शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द
नवादा। विभिन्न कार्यालयों में वर्षों से प्रतिनियोजित शिक्षकों को अब अपने
मूल विद्यालय में वापस आना होगा। क्योंकि प्रतिनियोजित सभी शिक्षकों का
प्रतिनियोजन रद्द करते हुए उन्हें अपने विद्यालय में योगदान दिलाने का
निर्देश प्रधान शिक्षकों को दिया गया है।
88 इंटर कॉलेजों की मान्यता हो सकती है रद
पटना : सूबे के 88 इंटर कॉलेजों की मान्यता पर तलवार लटक रही है। बिहार
विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 25 सितंबर को भेजी गई नोटिस का अब तक
जवाब नहीं मिला है। 10 दिन बीत जाने के बावजूद आधे से अधिक कॉलेजों ने अब
तक कोई कदम नहीं उठाया है। कॉलेजों की मनमानी को देखकर बोर्ड अब कार्रवाई
का मूड बना रहा है।
काला फीता बांध कर शिक्षकों ने की नारेबाजी
मुजफ्फरपुर। छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने समेत अनेक मांगों
को लेकर विश्वविद्यालय प्राध्यापकों ने एलएस कॉलेज में काला फीता बांधकर
संघर्ष का एलान किया। इस दौरान धरना भी दिया।
स्कूलों में होगा छात्र-शिक्षकों का रेशनलाइजेशन
छपरा। जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रकिशोर प्रसाद यादव के कार्यालय
प्रकोष्ठ में गुरूवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें
छात्र -शिक्षक रेशनलाइजेशन पर विस्तार से चर्चा की गयी। सभी स्कूलों में
गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा के लिए 40 छात्रों पर एक शिक्षक की नियुक्त हर संभव
हो।
हाइकार्ट के फैसले का शिक्षकों ने किया स्वागत
मधुबनी : बिहार
राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष संजीव कुमार
कामत की अध्यक्षता में वाट्सन मध्य विद्यालय के परिसर में हुई है. बैठक में
मौजूद शिक्षकों द्वारा डीपीई संबंधित मामले में हाई कोर्ट के फैसले का
स्वागत किया गया. जिसमें सुनवाई करते हुए कोर्ट ने डीपीई प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण को वैध माना है. इस फैसले के डीपीई प्रशिक्षित शिक्षकों में खुशी की लहर फैल गई है.
सामूहिक अवकाश पर रहे कॉलेज के शिक्षक
सासाराम शहर :
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर शहर के
अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षक बुधवार को अपनी मांगों को ले सामूहिक अवकाश पर
रहे. शिक्षकों ने सातवें वेतन आयोग की वेतन समीक्षा समिति (पे रिव्यू
कमेटी) की पूरी रिपोर्ट को शीघ्र जारी करने की मांग कर रहे थे.
नहीं दिया अटेंडेंस, तो प्राचार्य का कटेगा वेतन
शिक्षकों के हर दिन की उपस्थिति रिपोर्ट राजभवन व शिक्षा विभाग को भेजने का निर्देश
पटना : राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से शिक्षकों का हर दिन
अटेंडेंस नहीं आया तो संबंधित विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और कॉलेजों के
प्राचार्य का वेतन कटेगा. इसके लिए शिक्षा विभाग सभी विश्वविद्यालयों को
निर्देश जारी करने की तैयारी कर रहा है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)