भागलपुर, भागलपुर विश्वविद्यालय शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए अतिथि
व्याख्याताओं की नियुक्ति कर सकेगा। राजभवन ने इसके लिए अनुमति दे दी है।
राजभवन के ओएसडी आरएल श्रीवास्तव ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि विवि के
कॉलेजों और विभागों में शिक्षकों की कमी दूर करने को लेकर राज्य सरकार ने
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
फोल्डर के जाल में फंसे पांच पंचायत सचिव, मामला दर्ज
लखीसराय। चानन प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई द्वारा विभिन्न पंचायतों में
किए गए शिक्षक नियोजन के मामले में पांच पंचायतों के पंचायत सचिवों द्वारा
शिक्षक नियोजन का फोल्डर अब तक जिला शिक्षा कार्यालय में निगरानी जांच के
लिए जमा नहीं किया गया है। उक्त पंचायत सचिवों के विरूद्ध प्रखंड शिक्षा
पदाधिकारी हरेकृष्ण झा के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
फर्जी प्रमाण पत्र पर नियोजित शिक्षक गिरफ्तार
खगड़िया। बेलदौर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी
शिक्षक मामले के नामजद अभियुक्त दीपक कुमार को प्रखंड कार्यालय परिसर से
गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
शिक्षक ने बच्चे को मुर्गा बनाकर बेहरमी से पीटा
अररिया। दस वर्षीय छात्र को शिक्षक द्वारा बेहरमी से पिटाई किए जाने का
एक मामला प्रकाश में आया है। भरगामा के जेइन गांव के निवासी राजेंद्र
प्रसाद झा के पुत्र अमित कुमार झा भागकोहलिया स्थित मां शारदे छात्रावास
में वर्ग चौथी में पढ़ाई करता है।
शिक्षक से लूट के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
किशनगंज : विगत दिनों शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके डे मार्केट में दिन दहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक से 6.50 लाख रुपये लूट मामले के मुख्य आरोपी मो अब्दुल पिता स्व इसहाक, कोनाकमात चाकुलिया उत्तर दिनाजपुर निवासी को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया.
शिक्षकों का सेवा सामंजन, चयन समिति का गठन
लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित आर. लाल कॉलेज में शासी निकाय की बैठक
मंगलवार को हुई। बैठक में कॉलेज के शिक्षकों के सेवा सामंजन हेतु चयन समिति
का गठन किया गया। समिति का अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा को
सर्वसम्मति से चुना गया।
प्रमाणपत्र सही रहने के बाद भी शिक्षक पद से हटाया
जहानाबाद (नगर) : जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में अलीनगर पाली निवासी अहमद सज्जाद ने शिकायत की कि वह 2011 में टीइटी पास किया था. इसके बाद उसकी नियुक्ति राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, काको में हुई थी.
शिक्षक केवल शिक्षण कार्य ही करें
भागलपुर : विश्वविद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है जिससे उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा देने में परेशानी होती है. ऐसे में इन शिक्षकों का पंचायत आदि चुनाव में शिक्षण के बजाय चुनावी ड्यूटी कराया जाना अनुचित है. ये कहना है एलएनएम विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा और बीएन मंडल
हासिये पर शैक्षणिक व्यवस्था, निश्चिंत पड़ा विभाग
सुपौल। प्रखंड के अधिकाश प्राथमिक व मध्य विद्यालयों की शैक्षणिक
व्यवस्था हासिए पर है। पदस्थापन के अनुपात में शिक्षकोपस्थिति की भारी कमी
एवं सतत निगरानी व लचर प्रबंधन की वजह से पठनीय व्यवस्था चौपट हो रही है।
शिक्षकों को जहा एमडीएम व हाजरी बनाने से मतलब रह गया है।
फोल्डर के जाल में फंसे पांच पंचायत सचिव, मामला दर्ज
लखीसराय। चानन प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई द्वारा विभिन्न पंचायतों में
किए गए शिक्षक नियोजन के मामले में पांच पंचायतों के पंचायत सचिवों द्वारा
शिक्षक नियोजन का फोल्डर अब तक जिला शिक्षा कार्यालय में निगरानी जांच के
लिए जमा नहीं किया गया है।
खराब परफारमेंस वाले आधा दर्जन डीईओ होंगे बर्खास्त : चौधरी
भागलपुर। सूबे के शिक्षा एवं सूचना प्रावैधिकी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा
है कि खराब परफामेंस वाले आधा दर्जन डीईओ व बीईओ बर्खास्त किए जाएंगे। ऐसे
अफसर चिह्नित कर लिए गए हैं। चौधरी गुरुवार को विवि गेस्ट हाउस में
दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
ई-लर्निग से दूर होगी शिक्षकों की कमी
पटना। 11वीं एवं 12वीं के रसायन शास्त्र का सिलेबस काफी कठिन है। जबकि
एक ही शिक्षकों को रसायन विज्ञान की सभी यूनिट को पढ़ाते हैं। शिक्षकों को
भी सभी यूनिट में कुशल नहीं होने के कारण बच्चों में जिज्ञासा नहीं बढ़ा
पाते है। इससे बच्चों को सोचने का समय नहीं मिलता और वह इससे भागने लगते
हैं।
प्राथमिक विद्यालय में 146 विद्यार्थियों पर मात्र एकशिक्षक
मुंगेर [राम प्रवेश ¨सह]। सरकार द्वारा ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र के
बच्चों को शिक्षित करने के लिए बड़े-बड़े दावे तो सरकार करती है, लेकिन
खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गंगटा पंचायत के घने जंगल और
पहाड़ से घिरे भीमबांध का प्राथमिक विद्यालय सरकार के इन दावों की पोल खोलती
नजर आ रही है।
नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी बेअसर
मधेपुरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29 वर्ष से सहायक शिक्षकों की
नियुक्ति का मामला अटका हुआ है। नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग टाल मटोल की
नीति पर काम कर रही है। जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर
विद्यालय सेवा बोर्ड के द्वारा 1608 अभ्यर्थी का चयन हाई स्कूलों में बहाल
करने के लिए किया गया था। लेकिन चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के मामले को
टालने की कोशिश विभागीय स्तर पर होती रही है।
निजी स्कूलों की मनमानी पर होगी कार्रवाई : मंत्री
भागलपुर : राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. नियम के तहत 25 फीसदी गरीब बच्चों का नामांकन लेना होता है. लेकिन रिपोर्ट के अनुसार ऐसे बच्चों का नामांकन नहीं के बराबर लिये जा रहे हैं. फीस भी मनमाना रूप से अभिभावकों से
शराब के बाद अब गुटखा-तंबाकू के खिलाफ चलेगा अभियान, नीति के लिए बैठक
पटना .शराब के बाद अब राज्य में गुटखे, तंबाकू, पान मसाला और जर्दा की बिक्री पर सख्ती बढ़ेगी। गुरुवार को मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में तंबाकू उत्पादों पर नियंत्रण के लिए राज्य नीति तैयार करने पर बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि दो माह बाद से पूरी तैयारी के साथ गुटखा, सुगंधित सुपारी, पान मसाला और जर्दा के उत्पादन, बिक्री व भंडारण पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।
माध्यमिक / उच्चमाध्यमिक के अप्रशिक्षितों केलिए सवैतनिक प्रशिक्षण
माध्यमिक / उच्चमाध्यमिक के अप्रशिक्षितों केलिए सवैतनिक प्रशिक्षण
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)