सारण। माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक शिक्षक अपनी लंबित मांगों के समर्थन
में एक अगस्त को धरना में भाग लेने के लिए पटना रवाना होगा। माध्यमिक
शिक्षक संघ के जिला सचिव राजा जी राजेश ने बतया कि एक अगस्त को जिला के सभी
माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल प्रात:कालीन सत्र में चलेंगे।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
निगरानी का आदेश हुआ बेअसर, नहीं हुई प्राथमिकी
नवादा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की शिक्षक नियोजन का फोल्डर जमा
नहीं करने वाले पंचायत सचिवों के विरूद्ध निगरानी आदेश के बावजूद
प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। जो प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया गया कि शिक्षक नियोजन मामले की जांच में लगी निगरानी ने नियोजन
फोल्डर जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित कर नहीं जमा करने वाले
पंचायत सचिवों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश बीईओ गीता
कुमारी को दिया था।
मूल सीडी से टीईटी अंक पत्र की हो जांच
मुजफ्फरपुर। विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि टीईटी अंक पत्र की जांच
में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात सामने आयी है। मूल सीडी को बदल दिया गया
है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जिला शिक्षा अधिकारी को टीईटी उत्तीर्ण
अभ्यर्थियों की सीडी उपलब्ध करा चुका है।
वेतन उपयोगिता समय से नहीं भेजने से भुगतान लंबित
सीवान : बिहार
राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की सीवान इकाई ने गत दिन वरीय उपसमाहर्ता से
जहां डीइओ कार्यालय व स्थापना कार्यालय की जांच का स्वागत किया है, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों के वेतन संबंधी मामले की भी जांच कराने की अपील
की है.
साढ़े चार लाख लेने वाला जालसाज गिरफ्तार
शिक्षक बनाने के नाम पर ले रहा था पैसा, कैमूर का रहनेवाला है गिरफ्तार धीरेंद्र
नाम बदल कर करता था जालसाजी का धंधा
राजपुर : शिक्षक बनाने के नाम पर जालसाज ने एक युवक से करीब साढ़े चार
लाख रुपये वसूल कर लिया. इस मामले में पुलिस ने जालसाज को दबोच लिया है़
गिरफ्तार जालसाज धीरेंद्र शर्मा कैमूर जिला के चैनपुर थाना के कुंडी गांव
का रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी रविवार को उसके घर से की गयी.
बिहार के सभी एससी-एसटी स्कूल बनाए जाएंगे मॉडल, 17.5 करोड़ से हाईटेक बनेंगे
पटना.राज्य
के सभी 80 एससी-एसटी स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। अत्याधुनिक भवन
होंगे। छात्रावास, शिक्षक आवास, लाइब्रेरी, कॉमन रूम, कम्प्यूटर रूम भी
बनाए जाएंगे। एक स्कूल के मॉडल भवन पर 17.5 करोड़ की राशि खर्च होगी। इस
वर्ष 5 स्कूलों में मॉडल भवन बन जाएंगे।
ट्रेनिंग के नाम पर गायब शिक्षकों की खैर नहीं
PATNA : ट्रेनिंग के नाम पर छुट्टी लेकर क्लास बंक
मारनेवालों शिक्षकों की अब खैर नहीं है। इस मामले में सरकार ने फैसला किया
है कि जिन शिक्षकों की ट्रेनिंग संस्थानों में उपस्थिति शत प्रतिशत नहीं
होगी उनका वेतन काट लिया जाएगा। इन संबंध में प्रशिक्षण संस्थानों को शोध
एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने निर्देश जारी कर दिया है।
23 प्लस टू स्कूलों की आज से होगी जांच
सारण। सारण जिले में बीएसईबी के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह के
कार्यकाल में खुले 23 उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों की जांच को ले डीएम
द्वारा गठित जांच कमेटी 1 अगस्त से शुरू होगी। डीएम द्वारा गठित टीम 5
अगस्त तक सभी कॉलेजों की जांच करेंगी ।
जांच के बाद मिलेगा टीईटी शिक्षकों को वेतन
मोतिहारी। टीईटी प्रमाण पत्र धारक शिक्षकों को वेतन का भुगतान सीडी मिलान
के बाद होगा। जांच की प्रक्रिया पूरी करने में शिक्षा विभाग जुटा है।
संभावना है कि प्रमाण पत्रों के मिलान की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी हो
जाएगी। इस प्रक्रिया से स्पष्ट हो गया है कि जांच को लेकर विभागीय स्तर पर
उदासीनता तो बरती जा रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)