E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
बिहार में भी पंचायत शिक्षा मित्रों के लिए टेट कम्पलसरी बताया पटना हाई कोर्ट ने , और शिक्षा मित्र की पंचायत शिक्षक पद पर भर्ती को सही नहीं माना
बिहार में भी पंचायत शिक्षा मित्रों के लिए टेट कम्पलसरी बताया पटना हाई कोर्ट ने , और शिक्षा मित्र की पंचायत शिक्षक पद पर भर्ती को सही नहीं माना यहाँ पंचायत शिक्षा मित्र का कॉन्ट्रेक्ट रेनीवल होता रहा था
पढने के दौरान टीचर पर आ गया छात्रा का दिल, प्यार की जगह मिली मौत
पटना: बिहार में कैमूर जिले के भभुआ नगर
थाना के वार्ड संख्या एक में कोचिंग संचालक ने आज छात्रा के साथ दुष्कर्म
करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भभुआ नगर
थाना के सरमेरा गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा वार्ड संख्या एक स्थित
कोचिंग संस्थान में पढऩे के लिए गई थी।
प्रशिक्षण से दर्जनों शिक्षक रहे अनुपस्थित, पूछा शोकॉज
बांका। एक दिवसीय आवर्ती प्रशिक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति कम रहने पर
बीईओ कुमार पंकज ने शोकॉज पूछा है। बीईओ ने निरीक्षण के दौरान नवादा मध्य
विद्यालय सीआरसी केन्द्र पर नवादा मध्य विद्यालय के एचएम सुभाष प्रसाद ¨सह
एवं सीआरसीसी सोपेन कुमार राय को करीव 12:30 तक अनुपस्थित पाया है।
नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली का हो प्रकाशन
मधुबनी। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा के तत्वावधान में
समाहरणालय के समक्ष छह सूत्री मांगों को लेकर सुनैना कुमारी की अध्यक्षता
में धरना दिया गया। धरना स्थल पर सभा को संघ के कई पदाधिकारियों सहित अन्य
शिक्षकों ने संबोधित किया। धरना बाद एक शिष्टमंडल द्वारा जिला प्रशासन को
मांग पत्र सौंपा गया।
नियोजित शिक्षक संघ की बैठक
सीतामढ़ी। टीइटी, एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक मध्य
विद्यालय बसौल के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव की
अध्यक्षता में आयोजित की गई।
काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने किया कार्य
मोतिहारी। रक्सौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवका टोला के शिक्षक
के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर शिक्षक संघ ने
काला-बिल्ला लगाकर कार्य शुरू किया।
फर्जी एडमिट कार्ड जांच में सहयोग नहीं कर रहे कॉलेज
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में ताड़र कॉलेज
और सीएम कॉलेज बौंसी के फर्जी पकड़ाए एडमिट कार्ड की जांच में कॉलेज सहयोग
नहीं कर रहे हैं। कॉलेजों ने विवि जांच टीम को समय पर सही कागजात उपलब्ध
नहीं कराए हैं।
मांग को ले एक को विधानसभा का घेराव करेंगे शिक्षक
बक्सर : 13
सूत्री मांगों के लिए एक अगस्त को बिहार विधानसभा का घेराव करने का शिक्षक
संघ ने निर्णय लिया है. इस आशय की जानकारी बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ
के जिलाध्यक्ष केडी सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने संयुक्त
प्रेस नोट जारी कर दी.
फर्जीवाड़ा मामले में शिक्षक बरखास्त
सीवान : फर्जी
प्रमाणपत्र पर नौकरी प्राप्त करने का मामला धीरे-धीरे सामने आने लगा है.
मामला सामने आने शिक्षकों की नौकरी भी जाने लगी है. दो दिन पहले जहां तीन
शिक्षकों को फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर नियोजन कराने के आरोप में
बरखास्त किया गया था, वहीं दूसरी ओर एक और शिक्षक को बरखास्त कर दिया गया.
उच्च माध्यमिक में 210 रिक्त पद के विरुद्ध अब तक 52 आवेदन
लखीसराय :
पंचम चरण के शिक्षक नियोजन के अंतर्गत जिला परिषद के उच्च माध्यमिक में सभी
विषयों में कुल 210 रिक्त पद के विरुद्ध में मात्र 52 आवेदन प्राप्त हुआ
है. वहीं माध्यमिक के विभिन्न विषयों में कुल 127 रिक्त पदों के विरुद्ध 11
सौ आवेदन प्राप्त हुआ. इसमें 80 प्रतिशत सिर्फ सामाजिक विज्ञान विषय में
प्राप्त हुआ है. इसमें रिक्त पद 15 हैं.
विभाग हुआ सख्त, बेफिक्र नियोजन इकाई
जमुई। निगरानी विभाग को फोल्डर सौंपने की मियाद पूरी होने में महज छह
दिन शेष बचे हैं। हाईकोर्ट ने दो महीने में मामले को निपटाने का निर्देश
दिया है। इसके बाद शिथिल बने शिक्षा विभाग हरकत में आ गई है। विभाग के
प्रधान सचिव डा. डीएस गंगवार ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को 30 जुलाई तक
सभी नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों के फोल्डर को जमा करने का निर्देश दिया है।
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 300 पदों पर भर्ती
जयपुर। बेरोजगारों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हिमाचल के उच्च शिक्षा विभाग के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 300 पद भरे जाएंगे।
24 हाइस्कूल के प्रधान मात्र इंटर उत्तीर्ण
जमुई : जिला
में शिक्षा विभाग का कार्य अंधेर नगरी चौपट राजा के तर्ज पर ही संचालित हो
रहा है. जिसकी पुष्टि विद्यालय के वर्तमान व्यवस्था से होती है. विभागीय
जानकारी के अनुसार जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने को लेकर कुल
126 उच्च विद्यालय है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)