बक्सर। ब्रह्मपुर में शिक्षकों को गलत भुगतान की एक बानगी देखिए। बताया
जाता है कि कन्या मध्य विद्यालय ब्रह्मपुर में बहाल हरेकृष्ण यादव पिता
सुरेश प्रसाद के नियोजन पत्र और बैंक में खाता खोलने के लिए दिए गए मास्टर
डाटा में अलग-अलग व्यक्तियों की तस्वीर लगी हुई है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
शिक्षक, पीईटी, जूनियर क्लर्क कम डीईओ के कई पदों पर वैकेंसी : अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2016
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, क्योंझर ने शिक्षक, पीईटी, जूनियर क्लर्क कम डीईओ, प्यून, साइंस अटेंडेंट एवं नाईटमैन कम स्वीपर के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार दिए गए प्रारूप के तहत 22 सितम्बर 2016 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
जांच के नाम पर धड़क रहा गुरुजी का दिल
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र पंचायत सचिवों द्वारा सरकारी
अभिलेख को छुपा कर रखने और निगरानी के जांच में शिक्षक नियोजन से संबंधित
फोल्डर जमा नहीं करने के मामले से कई सवाल उठ खड़े होने लगे हैं। यद्यपि इस
मामले में प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायत के पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज
कराई गई है।
निरीक्षण में गुरुजी फरार, बच्चे की उपस्थित शून्य
लखीसराय। शिक्षा विभाग लगातार सरकारी स्कूलों की निगरानी एवं शैक्षिक
व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रयासरत है लेकिन जबतक शिक्षकों की
कार्यशैली नहीं बदलेगी तबतक सुधार संभव नहीं है।
शिक्षकों के तबादला की मांग
पूर्णिया। प्रखंड के सिमड़ा मध्य विद्यालय की जीविका दीदियों ने जांच की।
जांच बाद जीविका दीदियों ने सभी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग डीएम से की
है। जांच के दौरान जीविका दीदीयों ने विद्यालय में चावल का स्टॉक देखा तो
दंग रह गई।
71 नियोजन इकाईयों पर निगरानी करेगी प्राथमिकी
खगड़िया। 71 नियोजन इकाईयों के खिलाफ निगरानी की टीम संबंधित थानों में
प्राथमिकी दर्ज कराएगी। बुधवार को पटना में आयोजित बैठक में साफ तौर पर
निर्देश दिया गया है कि जो नियोजन इकाई नियोजन से संबंधित फोल्डर व अंतिम
मेधा सूची जमा नहीं कर रही है, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की
प्रक्रिया अपनाई जाए।
उर्दू व बंगला स्पेशल टीईटी अभ्यर्थियों का हो नियोजन
किशनगंज। पिछले विधानसभा चुनाव में सूबे के मुसलमानों ने महागठबंधन
सरकार का साथ दिया। लेकिन सत्ता में आने के बाद शिक्षा मंत्रालय (बिहार)
द्वारा उर्दू व बंगला स्पेशल टीईटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी शिक्षक नियोजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
शिक्षकों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
खगड़िया। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में शिक्षकों की एक बैठक गुरुवार
को आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों के समक्ष मौजूद समस्याओं पर चर्चा की
गई। इस बैठक में विधान पार्षद डा. संजीव कुमार सिंह भी मौजूद थे।
डीईओ खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम ने भेजा पत्र
शिवहर। जिलाधिकारी राजकुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर कार्रवाई के लिए
सरकार को पत्र भेजा है। डीएम ने बताया कि डीईओ ने कई विद्यालयों में वरीय
शिक्षक रहने के बावजूद भी कनीय शिक्षक को एच. एम को प्रभार दिया है ।
अमान्य संस्था पर नियुक्त शिक्षक पकड़े गए तो बीईओ पर होगी प्राथमिकी
छपरा। सारण में अमान्य संस्था के डिग्री पर कार्यरत शिक्षकों की
परेशानी बढ़ने वाली है। उन्हें चिन्हित कर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने
का निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) दिलीप ¨सह ने दिया है।
बीईओ को दिये निर्देश में डीपीओ ने कहा है कि उन्हें शिकायत मिल रही है।
जिसकी जांच कर वैसे शिक्षकों को हटाया जाए। नहीं तो पकड़े जाने पर आप पर ही
प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।
शिक्षिका के शैक्षणिक प्रमाण पत्र में छेड़छाड़, पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण
मोतिहारी। दक्षिणी मधुबनी पंचायत के पंचायत सचिव ने एक शिक्षिका के
शैक्षणिक प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ पर निगरानी जांच के लिए अभिप्रमाणित कर
भेजने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय
घुसियार में पदस्थापित शिक्षिका संगीता कुमारी ने बीईओ को आवेदन देकर जांच
की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि उसका मैट्रिक रोल कोड संख्या-5513
व रोल नंबर 291 है।
फर्जी थे सर्टिफिकेट कार्रवाई. पटना में दो शिक्षकों पर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
नकली शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर िनयोजित होने वाले दो और शिक्षकों का मामला सामने आया है.
किशनगंज : नकली शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजित होने वाले
अन्य दो शिक्षकों का मामला फिर प्रकाश में आया है.
राज्य के बाहर ट्रेनिंग लेने वाले शिक्षकों की छुट्टी नहीं होगी स्वीकृत
पटना : राज्य
के बाहर के टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में ट्रेनिंग लेने वाले शिक्षकों को
सवैतनिक अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा. जिन अप्रशिक्षित शिक्षकों ने बाहर के
ट्रेनिंग कॉलेजों में नामांकन करा लिया है, उनकी सवैतनिक छुट्टी स्वीकृत
नहीं हो सकेगी और उसे सेवा में टूट माना जायेगा.
मानक पर खरा नहीं उतरे तो मान्यता होगी रद्द
भागलपुर :
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीइ) के मानक पर खरा नहीं उतरने वाले
सरकारी व गैर सरकारी बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द हाे सकती है. एनसीटीइ
से मान्यताप्राप्त कॉलेजों की जांच दुर्गा-पूजा के बाद से जांच शुरू हो
सकती है. सरकार ने डीएम व विवि प्रशासन को पत्र भेज कर निर्देश दिया है कि
जिले भर के बीएड कॉलेजों की जांच करें.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)