Bihar Shikshak Bharti 2022 Online Form – शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने लगभग 94000 शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन का संशोधित
शिड्यूल जारी कर दिया है। यह बिहार के उन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे है। इस बिहार शिक्षक भर्ती 2022/ बिहार शिक्षक बहाली 2022 के तहत शिक्षकों का नियोजन राज्य के सरकारी विद्यालयों में 42606 प्राथमिक शिक्षक, 28638 माध्यमिक शिक्षक, 391 बेसिक एजुकेशन शिक्षक, 32916 उच्चतर माध्यमिक शिक्षक और 10000 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।बिहार शिक्षा विभाग ने बिहार शिक्षक नियोजन भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिहार टीचर रिक्रूटमेंट 2022 हेतु विभाग की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस बिहार शिक्षा विभाग भर्ती 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसी रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।
नवीनतम अपडेट : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च मध्यामिक स्कूलों के 46927 प्रधान शिक्षक & प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु अलग-2 भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। इसकी विस्तृत जानकारी हेतु इम्पोर्टेन्ट लिंक्स एरिया में दिए गए सम्बंधित भर्ती विवरण लिंक पर क्लिक करें।
नवीनतम अपडेट 08 सितम्बर 2021 को : प्रदेश में 45852 प्रधान शिक्षक & प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 सितंबर को बिहार सरकार ने राज्य कैबिनेट में राजकीयकृत प्राथमिक स्कूलों एवं माध्यमिक विद्यालयों में कुल 45852 पदों को भरने की मंजूरी दी है। इस बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती 2021 के तहत कुल 45852 पदों पर बहाली की जाएगी, जिनमें 40518 पद प्राथमिक स्कूलों और 5334 पद सेकेंडरी स्कूलों के लिए निर्धारित होंगे। बिहार टीचर भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए निम्नवत प्रभात खबर समाचार पत्र की कटिंग के माध्यम से बिहार प्रधान शिक्षक बहाली 2021 लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।
ताजा खबर 01 फरवरी 2021 को : राज्य के प्राथमिक स्कूलों में 94 हजार शिक्षकों की बहाली प्रमाण पत्रों की जाँच के बाद ही की जाएगी। बिहार शिक्षक बहाली 2021 की अधिक जानकारी के लिए निम्नवत हिंदुस्तान समाचार पत्र की कटिंग के माध्यम से बिहार प्राथमिक शिक्षक बहाली 2021 ताजा खबर हिंदी में पढ़ें।
नवीनतम अपडेट 16 दिसंबर 2020 को : प्रदेश में 94000 प्राथमिक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। पटना उच्च न्यायलय ने स्पष्ट किया है कि 23 नवंबर 2019 से पहले के सीटेट (CTET) उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही केवल बिहार प्राथमिक शिक्षक बहाली 2020 में भाग ले सकते हैं। बिहार अध्यापक भर्ती 2020 की अधिक जानकारी के लिए निम्नवत दैनिक समाचार पत्र की कटिंग के माध्यम से बिहार शिक्षक बहाली 2020 लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें।
बिहार शिक्षक भर्ती 2021 की जानकारी हिंदी में :
- विभाग का नाम : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार।
- विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
- रिक्तियों की संख्या : 94000 पद (Expected)।
- नौकरी का प्रकार : बिहार राज्य सरकारी नौकरी।
- आवेदन की अंतिम तिथि : 14 जुलाई 2020.
- आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
- आधिकारिक वेबसाइट : www.education.bih.nic.in
- नौकरी का स्थान : बिहार।
बिहार शिक्षक वैकेंसी 2021-22 विवरण :
| पोस्ट का नाम | पदों की संख्या | वेतनमान |
| प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) | 42606 | आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार। |
| माध्यमिक शिक्षक (Middle School Teacher) | 28638 | |
| बेसिक एजुकेशन शिक्षक | 391 | |
| उच्च माध्यमिक शिक्षक (Higher Secondary Teacher) | 32916 | |
| कंप्यूटर शिक्षक (Computer Teacher) | 10000 | |
| कुल योग | 94000 पद (Expected) |
|
बिहार टीचर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए पात्रता मानदंड :
बिहार टीचर जॉब्स के लिए शैक्षिक अर्हता :
- प्राथमिक शिक्षक के लिए : अभ्यर्थी के पास TET / CTET और ग्रेजुएट डिग्री के साथ 18 महीने का D.El.Ed प्रोग्राम होना चाहिए।
- उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सम्बंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन तथा बी.एड. उत्तीर्ण होना चाहिए।
- कंप्यूटर शिक्षक के लिए : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- पद वार शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आगामी विभागीय विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आयु सीमा : इस Bihar Teachers Bharti 2022 में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभागीय आधिकारिक विज्ञापन पढ़ें।
राष्ट्रीयता : भारतीय।
चयन प्रक्रिया : इस बिहार टीचर रिक्रूटमेंट 2022 (बिहार शिक्षक नियोजन भर्ती 2022) में शिक्षक पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क विवरण के लिए आगामी अधिकृत विज्ञापन का इन्तजार करें।
बिहार शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Bihar Shikshak Bharti 2022 Online Form हेतु बिहार शिक्षा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट (www.education.bih.nic.in) के माध्यम से अंतिम तिथि को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Bihar Teacher Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि : Update Later.
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : Update Later.
Bihar Teacher Vacancy 2022 Online Form – मत्वपूर्ण लिंक :
महत्वपूर्ण निर्देश : बिहार शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षक नौकरी (बिहार अध्यापक भर्ती 2022) की तलाश कर रहे सभी भारतीय उम्मीदवारों बिहार राज्य के निवासी है से आग्रह किया जाता है कि इस बिहार टीचर रिक्रूटमेंट 2022 (Bihar Shikshak Bharti 2022) में अप्लाई करने से पूर्व आवश्यक जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) का आगामी अधिकृत विज्ञापन के माध्यम से अच्छी तरह अवलोकन/अध्यन कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें। कृपया, अधिक जानकारी के लिए बिहार शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट (www.education.bih.nic.in) विजिट करें।