पूर्णिया। उपविकास आयुक्त ने सभी विद्यालयों का प्रति दिन निरीक्षण
करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है। डीडीसी रामशंकर सोमवार
को समारहणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक कर रहे
थे।
डीडीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। भवन विहीन विद्यालय भवन के लिए भूमि चिन्हि्त करने हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को संबंधित अंचलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक मेँ सरकार के सात निश्चय को लागू करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सात निश्चय में एक अहम निश्चय'हर घर बिजली लगातार हेतु किये जा रहे विद्युत सर्वे कार्य पर चर्चा की गई। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वे का कार्य लगभग समाप्ति पर है। सिर्फ 6 पंचायतों में सर्वे कार्य अपूर्ण है जहां कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उपविकास आयुक्त ने इसे अविलंब पूर्ण करने का निदेश दिया।
सभी प्रखंड के नोडल पदाधिकारियों को प्रखंड भ्रमण करके आधार शिविर, एसईसीसी सर्वे, विद्युत सर्वे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन डाटा डिजिटाईजेशन, विद्यालय, आंगनबाड़ी, पंचायत सरकार भवन हेतु भूमि की उपलब्धता, ऑपरेशन दखल दिहानी अभियान बसेरा आदि कार्यो की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता डा र¨वद्र प्रसाद, सिविल सर्जन डा.एम वसीम तथा प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC