Advertisement

नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने रहेंगे पंकज

बांका। नियोजित शिक्षकों संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पर विश्वास जताते हुए प्रखंड अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव पारित किया गया।
आगामी सात अप्रैल को प्रस्तावित शिक्षक संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया। शिक्षक संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार व बिहार पंचायत-नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रतिवादी प्रदेश सचिव आनंद कौशल शिक्षकों से सीधा संवाद करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे न्यायिक संघर्ष के हर पहलू से रूबरू कराएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष रामपुकार सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र ¨सह के साथ सभी जिला से जिला के संघीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। वर्तमान समय में नियोजित शिक्षक के समान काम समान वेतन को लेकर चल रहे न्यायिक संघर्ष में प्रखंड के सभी शिक्षकों ने प्रदेश सचिव आनंद कौशल पर विश्वास जताते हुए उनके हर निर्णय के साथ कदम से कदम मिला कर चलने का निर्णय लिया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का नींव रखने वाले वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रामपुकार सिन्हा शिक्षक आंदोलन में जेल जाने वाले शिक्षक नेता शिक्षकों को संबोधित करेंगे। साथ ही जिला के सभी प्रखण्ड के संघीय नेता ,जिला कमिटी एवं जिले के नियोजित शिक्षक भाग लेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष संतोष मंडल, कोषाध्यक्ष, शैलेश तिवारी, हीरा लाल दास, संकुल प्रभारी रोहित चौधरी, मो महमूद, मो महबूब, मो सलीमुद्दीन, बिनु कुमार ¨सह, ललन कुमार, उदय कुमार सुधांशु, प्रदीप मण्डल, बिनोद कुमार, बलराम श्रीकृष्ण, संजय कुमार, सुधीर मण्डल, अर¨वद राम, विनय मुर्मू ,अजय कुमार, अरविन्द मांझी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

UPTET news