; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों की हड़ताल से पठन-पाठन बाधित

सुपौल। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य इकाई के आह्वान पर समान काम के समान वेतन के समर्थन में जारी नियोजित शिक्षकों की हड़ताल शनिवार को भी राघोपुर प्रखंड में जारी रही। कुछ ऐसे विद्यालय जहां नियोजित शिक्षक कार्यरत है उनको छोड़कर अधिकांश विद्यालय प्रखंड में बंद पाया गया।
जहां नियमित शिक्षक है वो विद्यालय तो खुला है पर वहां भी नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के कारण शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्य बिल्कुल ही ठप पड़ा है। जानकारी देते संघीय पदाधिकारी विकास कुमार, सत्यम कुमार, रामसेवक कुमार आदि ने कहा कि नियोजित शिक्षक संघ की चट्टानी एकता कायम है, सरकार जबतक सामान काम के सामान वेतन नहीं दे देती हमारी लड़ाई जारी रहेगी। कहा कि संघीय पदाधिकारी लगातार शिक्षकों से संपर्क कर हड़ताल में बने रहने का आह्वान कर रहे हैं और हम अपने अधिकार के लिये मर मिटने को तैयार हैं।

UPTET news