; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों की बैठक, धरना 25 को

बांका। अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को मध्य विद्यालय में संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से समान कार्य के लिए शिक्षकों को समान वेतन देने सहित 13 सूत्री मांगों के समर्थन में 25 अप्रैल को बीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया।
संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि मांगों में मुख्य रूप से सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं को केन्द्र की भांति एक जनवरी 2016 से लागू करने, न्यायालय के आदेशानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन देने, पुरानी पेंशन योजना को चालू कर नई पेंशन समाप्त करने, दक्ष शिक्षकों के चयन को लेकर प्रारंभिक आयोग का गठन करने सहित अन्य शामिल है। बैठक में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए एकजुटता पर बल दिया। मौके पर संघ के सचिव अली हसन अंसारी, वरीय उपाध्यक्ष एहतेजाशामूल हक, विनय कुमार पांडेय, शाहिद परवेज खान, प्रदीप कुमार मंडल, कुमार हरिशन्द्र, विरेन्द्र बिहारी, इरशाद, मुकेश कुमार ¨सह, धीरज कुमार, मुस्ताक, राजकुमार प्रसुन, रविन्द्र भगत, सुनील कुमार मंडल, प्रधानाध्यापक सुशील प्रसाद यादव, मो. अलाउद्दीन, बासुकी पासवान, मो. इस्लाम, नंदलाल पासवान, विजय प्रसाद ¨सह आदि उपस्थित थे।

UPTET news