; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

गुरु जी ने निकाल ली राशि, नहीं खरीदी बेंच-डेस्क

मोतिहारी। तमाम सरकारी कोशिशों के बीच प्रखंड के विद्यालयों की प्रशासनिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। वहीं प्रशासनिक स्तर भी की जा रही नियमों की अनदेखी पर रोक के लिए कोई ठोस कवायद नहीं की जा रही है। नतीजतन विद्यालय के शिक्षक अपनी मनमानी कर रहे हैं।
ताजा उदाहरण प्रखंड की कोटवा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांका प्रसाद, टोला में देखने को मिला है। यहां के प्रधान शिक्षक ने बेंच-डेस्क की खरीद के लिए राशि की निकासी कर ली है। लेकिन, उसे जमा नहीं कराया गया है। हद तो यह कि विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष के आवेदन पर बीआरसी कार्यालय द्वारा कार्रवाई तो दूर औपचारिकता भी पूरी नहीं की गई है। चार माह बाद विद्यालय के अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद ने पुन: बीडीओ को आवेदन देकर प्रधान शिक्षक शिवपूजन राम पर एक वर्ष पूर्व 60 हजार रुपये की निकासी कर लिए जाने के बावजूद बेंच डेस्क की खरीद नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बच्चे फर्श पर बैठने को विवश हैं। यहीं नहीं विद्यालय में शिक्षकों आदि के बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं है। बच्चों के खाने के लिए प्लेट की खरीद भी नहीं की गई है। जबकि राशि काफी पहले निकाल ली गई। अध्यक्ष ने नियम विरुद्ध स्वयं राशि निकासी करने के मामले की जांच कर गबन के आरोपी शिक्षक पर ़कानूनी कर्रवाई करने की मांग की है। बीडीओ मो सज्जाद ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आरोपों की जांच कर शीघ्र सूचित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्यालय प्रधान ने राशि निकासी की बात स्वीकार की है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news